Sports- एशियाड: बैडमिंटन में भारत को मिली निराशा; तनीषा-ध्रुव, त्रिशा-गायत्री और सिंधू-उन्नति क्वार्टर फाइनल से बाहर -#INA

एशियन गेम्स में बैडमिंटन से भारत के लिए रविवार का दिन निराशाजनक रहा। बैडमिंटन में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। चार अलग अलग स्पर्धाओं में भारत को हार मिली। मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला और महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई।




इसके बाद महिला एकल में युवा उन्नति हूडा को भी दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्नति ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन निर्णायक गेम में 17-21 से हार गईं। इसके बाद दिग्गज पीवी सिंधू को भी क्वार्टर में चीन की विश्व नंबर-चार चेन यू फेई के खिलाफ 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने पहला गेम जीता था, लेकिन उसके बाद दो गेम हारकर बाहर हो गईं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button