Sports- एशियन गेम्स: कराटे में भारत को मिली निराशा, चेतन भट्ट कांस्य पदक से चूके; सेपकटकरा में मलयेशिया से मिली हार -#INA


भारत के चेतन भट्ट को मंगलवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे के मेंग यू चुंग के खिलाफ 1-1 से बराबरी के बाद सेनशु के आधार पर हार का सामना करना पड़ा। भट्ट को इससे पहले टोयोहाशी जिम्नेजियम में सेमीफाइनल में जोर्डन के मोहम्मद अलजाफरी ने 8-0 से हराया था जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में उतरना पड़ा।