Sports- एशियाड में भारत का डबल धमाका: रोशिबिना को रजत, सतनाम-सलमान ने जीता कांस्य; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई -#INA

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए बुधवार का दिन दो खास उपलब्धियों वाला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार तीन एशियन गेम्स में पदक जीतने का इतिहास रचा। वहीं, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों उपलब्धियों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button