Sports- Messi: क्या अर्जेंटीना के लिए मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा? फाइनल से पहले भावुक पोस्ट ने दिए संकेत -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले लियोनेल मेसी का एक भावुक संदेश दुनियाभर के फुटबॉल फैंस को भावुक कर गया है। स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के कप्तान ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम के नाम खुला संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने ट्रॉफियों से ज्यादा साथियों के साथ बिताए सफर, संघर्ष और यादगार पलों को सबसे खास बताया। मेसी की इस पोस्ट को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर और विश्व कप सफर के आखिरी अध्याय का संकेत माना जा रहा है। ऐसे में फाइनल से पहले उनका यह संदेश चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button