Sports- Netherlands Football Team: 1978 के बाद पहली बार विदेशी कोच; नीदरलैंड ने इस स्पैनिश दिग्गज को सौंपी टीम की कमान -#INA


स्पेन के महान मिडफील्डर जावी हर्नांडीज के लिए कोचिंग में एक नया और बड़ा अध्याय शुरू होने जा रहा है। 46 वर्षीय जावी को नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह रोनाल्ड कोमैन की जगह लेंगे, जिनका विश्व कप के बाद टीम के साथ सफर खत्म हो गया। जावी की नियुक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि वह करीब पांच दशक बाद नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाले पहले विदेशी जन्मे कोच हैं। इससे पहले ऑस्ट्रिया में जन्मे अर्न्स्ट हापेल ने 1977 से 1978 तक डच टीम को कोचिंग दी थी।