Sports- कौन हैं सुवर्णा राज?: 44 वर्षीय ने एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड; 15.66 मीटर दूर फेंका चक्का -#INA

भारत की पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरुवार को नागोया में 44 वर्षीय सुवर्णा ने अपने पांचवें प्रयास में 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली सुवर्णा ने इस प्रदर्शन के साथ भारत को प्रतियोगिता में एक और स्वर्ण पदक दिलाया।