Sports- दो गोल दागने के बाद हालंद का पारा क्यों चढ़ा?: पोर्टो के खिलाड़ी से भिड़े; बनाया चैंपियंस लीग का बड़ा रिकॉर्ड -#INA


मैनचेस्टर सिटी के लिए चैंपियंस लीग की शुरुआत बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई। एक तरफ एर्लिंग हालंद ने गोल पर गोल दागकर अपनी टीम को जीत की राह पर पहुंचाया, तो दूसरी तरफ मैच खत्म होने से कुछ ही पल पहले मैदान का माहौल अचानक गरमा गया। हालंद ने 91वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर सिटी की जीत लगभग पक्की कर दी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद पोर्टो के पाब्लो रोसारियो के साथ उनकी तीखी भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा।