Sports- World Championship: किस तरह टूटा पीवी सिंधू का छठा पदक जीतने का सपना? हार के बाद बताया मैच में कहां हुई गलती -#INA


बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधू का सफर गुरुवार को थम गया। सिंधू को महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने 21-11, 15-21, 21-17 से हराया। सिंधू अपने प्रदर्शन से निराश नजर आईं और उन्होंने हार के बाद कहा कि उन्हें थोड़ा और सब्र रखने की जरूरत थी। सिंधू इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठे पदक की तलाश में थीं।