जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल; कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच आज फिर बातचीत- INA NEWS

दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है। इससे पहले 21 जुलाई की रात को संसद मार्ग पर और 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज हुआ था। इसमें 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी और पुलिस के जवान जख्मी हुए थे। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। दोनों के बीच दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें… पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… 24 जुलाई- सरकार-CJP में दूसरे दौर की बातचीत; वांगचुक का अनशन खत्म 23 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए 22 जुलाई- सोनम वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा 21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए 20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सिर फूटे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button