UP News: औरैया में चार्जिंग टॉर्च बनी मौत का कारण.. करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत – INA

Auraiya Electric Shock Death: यूपी के औरैया जिले में एक दर्दनाक हादसे सामने आया है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. बेला थाना क्षेत्र के लुखरदौरा गांव में चार्जिंग वाली टॉर्च को बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

लुखरदौरा गांव निवासी 19 वर्षीय इशु शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पर मौजूद था. इसी दौरान उसने चार्जिंग वाली टॉर्च को चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में लगाने की कोशिश की, जैसे ही उसने टॉर्च को बोर्ड में लगाया, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया. करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा.

परिजनों में मची अफरा-तफरी

हादसा होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. परिवार के लोग तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बताया जा रहा है कि इशु चार भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंच गए. पूरे गांव में शौक का माहौल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इशु मिलनसार स्वभाव का था और परिवार का बहुत लाड़ला था. उसकी अचानक हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं. परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है.

यह हादसा बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अहम जरूरत को भी उजागर करता है. चार्जिंग उपकरणों का उपयोग करते समय वायरिंग, प्लग और बिजली के बोर्ड की स्थिति की जांच जरूर करनी चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही या खराब उपकरण जानलेवा साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें – दहेज में नहीं मिली बुलेट… पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मार डाला

औरैया में चार्जिंग टॉर्च बनी मौत का कारण.. करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button