नगर विकास समिति के स्थाई सदस्य बने विधायक रमेश जायसवाल, समर्थकों ने मनाई खुशी

चंदौली। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को नगर विकास मंत्रालय की स्थानीय स्वशासन संबंधित स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जोरदार जश्न मनाया।

विधायक रमेश जायसवाल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। समर्थकों का कहना है कि यह उपलब्धि विधायक की मेहनत, अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है।

स्थाई समिति का सदस्य बनने के बाद विधायक रमेश जायसवाल अब नगर विकास से जुड़े मुद्दों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इससे मुगलसराय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

जश्न में भाजपा के कई वरिष्ठ और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार, मंडल महासचिव सत्येंद्र सेठ, मंडल मीडिया प्रभारी मारुति नंदन तारा, मंडल संयोजक प्रदीप तिवारी, मंडल प्रवक्ता शादाब अशरफ, मंडल सह कोषाध्यक्ष विष्णु कांत उपाध्याय, मंडल सचिव विजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुखराज तिवारी, जिला महासचिव संजय यादव, जिला सचिव दिनेश उपाध्याय, नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल, नगर महासचिव सचिन जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष विक्की सोनी, वार्ड अध्यक्ष मुन्ना शर्मा, गौ सेवक सुदामा गुप्ता, गौ सेवक विनय मौर्य, गौ सेवक भानु माली, गौ सेवक जुम्मन भाई, गौ सेवक राजू यादव, गौ सेवक मिश्रा, गौ सेवक शरद गुप्ता एवं अन्य गौ रक्षक विधायक प्रतिनिधि भीम मोदी, संजय कनौजिया, रमेश चौहान, गीता रानी गुप्ता, सलोनी राठौर, विनीता अग्रहरि, लक्ष्मण जायसवाल नगर अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह, मनोज जायसवाल, विजय मिश्रा, मालती गुप्ता, चंदा देवी, आशा रानी, राजीव गुप्ता, बुल्लू यादव, राजेश चौहान, जय किशन, पवन, सौरभ चंद्र, राहुल, अभिषेक, चंद्रकांत तिवारी, प्रभु नाथ यादव, राहुल, आकाश, मनोज जायसवाल, चेतन, राहुल वर्मा, विकेश, जयप्रकाश, सुरेंद्र चौहान, सुरेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, राकेश कनौजिया, अंशु चतुर्वेदी, चेतन, गौरव चौहान, देवेंद्र, आराधना गुप्ता, महेंद्र चौहान, वीरू, राशिद कमाल, पप्पू जायसवाल, दीनू यादव, धीरज, अजय गुप्ता, बृजेश, सुरेश जायसवाल, कमलाकर दुबे, राम प्रसाद, अजीत मौर्य, विभूति जायसवाल, राजीव सेठ, संजय कनौजिया, विजय कुमार मिश्रा भाइयों की उपस्थिति रही।

विधायक रमेश जायसवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। यह मेरे क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा का एक और अवसर है।”

इस दौरान समर्थकों ने विधायक से क्षेत्र में विकास कार्यों की उम्मीदें साझा कीं। इस अवसर ने न केवल विधायक की लोकप्रियता को बढ़ाया बल्कि उनकी जनता के बीच स्वीकार्यता को भी और मजबूत किया।

Back to top button