Tach – 10 मिनट चार्ज, 2 घंटे गेमिंग! OnePlus Ace 6 Ultra का बड़ा खुलासा, बैटरी देखकर रह जाएंगे हैरान

Powered by :

Last Updated:

OnePlus Ace 6 Ultra चीन में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन में 8600mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 165Hz डिस्प्ले और गेमिंग के लिए खास फीचर्स मिलेंगे। जानिए इसके सभी संभावित स्पेसिफिकेशंस।

ख़बरें फटाफट

10 मिनट चार्ज, 2 घंटे गेमिंग! OnePlus Ace 6 Ultra का बड़ा खुलासाZoom

OnePlus का नया गेमिंग फोन करेगा तहलका, 120W चार्जिंग और 8600mAh बैटरी के साथ

वनप्लस जल्द ही अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन वनप्लस Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख 28 अप्रैल तय की है. लॉन्च से पहले फोन के कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं. खास बात यह है कि यह फोन खासतौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है.

वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा में 8600mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स से काफी ज्यादा है. इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह फोन 2 घंटे तक गेमिंग का बैकअप दे सकता है. वहीं एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 7 घंटे तक लगातार गेम खेला जा सकता है.

फोन में ओप्पो का खास ‘Glacier Battery Energy Concentration’ चिप भी दिया जाएगा. यह चिप बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद करेगा. कंपनी के अनुसार, ये सामान्य तापमान में 200mAh और बहुत ठंडे मौसम में 700mAh तक अडिशनल बैकअप दे सकता है. इससे बैटरी जल्दी खराब भी नहीं होगी.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K BOE स्क्रीन मिलेगी, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. इसका मतलब है कि गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों बहुत स्मूद होंगे. साथ ही इसमें 4000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा, जिससे टच रिस्पॉन्स बहुत तेज होगा. यह फीचर खासकर BGMI और FPS गेम्स खेलने वालों के लिए काफी काम का है.

गेमिंग के दौरान लैग नहीं होगा फोन
फोन में G2 Pro Wi-Fi चिप और 360 डिग्री गेमिंग एंटीना सिस्टम भी होगा, जिससे इंटरनेट कनेक्शन मजबूत रहेगा और गेमिंग के दौरान लैग कम होगा. इसमें 11 हाई-परफॉर्मेंस एंटीना और 5 गेमिंग एंटीना दिए गए हैं.

सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा. साथ ही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी गई है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

वनप्लस Ace 6 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा. कुल मिलाकर ये फोन गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार नजर आ रहा है और लॉन्च के बाद बाजार में बड़ा मुकाबला पैदा कर सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News