Sport : ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले नाम, लिस्ट में नंबर-5 पर पहुंच गए हैं श्रेयस अय्यर #INA

Most Matches played As Captain In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे मैच में मैदान पर उतरते ही श्रेयस अय्यर ने स्पेशल सेंचुरी पूरी कर ली है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल में बतौर कप्तान 100 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी कौन है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेले हैं.
5- श्रेयस अय्यर बने बतौर कप्तान 100 IPL मैच खेलने वाले पांचवें क्रिकेटर
1️⃣0️⃣0️⃣th #TATAIPL game as a captain for Shreyas Iyer 💯
The #PBKS skipper becomes the 5️⃣th player ever . do so 👏
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#KhelBindaas | #PBKSvRCB | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/jrPVDEjFY2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
PBKS VS RCB मैच में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और ये उनका आईपीएल में बतौर कप्तान 100वां मुकाबला है. श्रेयस आईपीएल में 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें क्रिकेटर बन गए हैं. अय्यर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी की है.
इस दौरान उन्होंने 54 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई है और 40 मैचों में हार का सामना किया है. अय्यर का विनिंग प्रतिशत 54 है. श्रेयस ने आईपीएल 2024 में केकेआर को खिताबी जीत दिलाई थी.
A big day for Sarpanch Saab! 🙌 pic.twitter.com/dV9lw9YKzJ
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 17, 2026
4- चौथे नंबर पर हैं गौतम गंभीर
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम आता है. गंभीर ने गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली. उन्होंने 129 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 71 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई, 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह गंभीर का विनिंग प्रतिशत 55.03 का रहा. बताते चलें, गंभीर ने KKR को 2012 और 2014 में खिताबी जीत दिलाई.
3- तीसरे नंबर पर हैं विराट कोहली
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2012 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाली. इस दौरान विराट ने 143 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 66 मैचों में जीत दर्ज की और 70 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह विराट का बतौर कप्तान विनिंग प्रतिशत 46.15 का रहा.
2- दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा
IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कमान संभाली. इस दौरान उन्होंने 158 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 87 मैचों में जीत दिलाई और 67 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. रोहित का विनिंग प्रतिशत 55.06 का रहा. आपको बता दें, रोहित ने मुंबई को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) चैंपियन बनाया.
1- एमएस धोनी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी हैं. माही ने चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे राइजिंग सुपर जायंट्स की कमान संभाली. धोनी ने 2008 से 2025 तक 235 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 136 मैचों में जीत दिलाई और 97 मैचों में हार का सामना किया. माही का आईपीएल में विनिंग प्रतिशत 57.87 का रहा है. बता दें, माही ने सीएसके को पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, और 2023) चैंपियन बनाया.
यहां देखें टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट:-
| रैंक | खिलाड़ी | कप्तानी मैच | जीत | हार | विनिंग % | टीम |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | एमएस धोनी | 235 | 136 | 97 | 57.87% | CSK, RPS |
| 2 | रोहित शर्मा | 158 | 87 | 67 | 55.06% | MI |
| 3 | विराट कोहली | 143 | 66 | 70 | 46.15% | RCB |
| 4 | गौतम गंभीर | 129 | 71 | 57 | 55.03% | DC, KKR |
| 5 | श्रेयस अय्यर | 100 | 54 | 40 | 54.00% | DC, KKR, PBKS |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी अगले महीने इंटरनेशनल डेब्यू करने को तैयार, रवि शास्त्री ने किया दावा, बोले- ‘वो इसका दावेदार है…’
ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले नाम, लिस्ट में नंबर-5 पर पहुंच गए हैं श्रेयस अय्यर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









