Tach – 7,200mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल के 3 कैमरे! Oppo Reno 17 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

ओप्पो अपनी अगली मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज रेनो 17 को चीन में अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है. इस लाइनअप में कम से कम दो मॉडल ओप्पो रेनो 17 Pro और ओप्पो रेनो 17 शामिल होंगे. लॉन्च से पहले दोनों फोन के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में रेनो 17 Pro को लॉन्च नहीं कर सकती है. वहीं, स्टैंडर्ड रेनो 17 के संभावित फीचर्स भी लीक हुए हैं.
इसके अलावा ओप्पो ने खुद रेनो 17 सीरीज के कैमरा फीचर्स की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, इस सीरीज में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे मिलेंगे.
ओप्पो रेनो 17 Pro के ग्लोबल लॉन्च पर सस्पेंस
टिप्स्टर Yogesh Brar ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि ओप्पो रेनो 17 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा. भारत में भी इस मॉडल की एंट्री को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है.
दूसरी ओर, स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 17 को ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद है. टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है.
ओप्पो रेनो 17 के संभावित फीचर्स
लीक के अनुसार, ओप्पो रेनो 17 में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ तीन 50 मेगापिक्सल सेंसर और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है.
फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसका ग्लोबल वेरिएंट Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है.
ओप्पो ने कंफर्म किए रेनो 17 सीरीज के कैमरा फीचर्स
ओप्पो ने Weibo पर पोस्ट करके रेनो 17 सीरीज के कैमरा सेटअप की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, फोन के रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह कैमरा वाइड फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा और डिस्प्ले के पंच-होल कटआउट में दिया जाएगा.
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि चीन में लॉन्च होने वाले रेनो 17 सीरीज के फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे. इनमें Live Photo मोड भी मिलेगा, जिसके जरिए 6 सेकंड तक के 4K वीडियो कैप्चर किए जा सकेंगे.
चीन में इस दिन लॉन्च होगी ओप्पो रेनो 17 सीरीज
ओप्पो रेनो 17 सीरीज चीन में 16 सितंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होगी. फोन तीन कलर ऑप्शन- Cocoa Brown, Encounter with the Cat और Ice Moon White में पेश किए जा सकते हैं.
फिलहाल कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च और भारत में उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में रेनो 17 Pro की भारत में एंट्री और स्टैंडर्ड रेनो 17 के ग्लोबल फीचर्स को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा.
Source link