Tach – किसी भी फोटो में डालें जान! ChatGPT से पलकें झपकाने और मुस्कुराने वाला एनिमेशन बनाएं

किसी फोटो या साधारण ड्रॉइंग को एनिमेटेड GIF में बदलने के लिए अब अलग से एनिमेशन टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी. OpenAI ने ChatGPT के Images 2.6 अपडेट के साथ GIF बनाने का फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो, हाथ से बनाए गए स्केच या सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए छोटी एनिमेटेड GIF तैयार कर सकते हैं.
यह फीचर 4 नवंबर को पेश किया गया. इसमें यूजर ChatGPT को बता सकते हैं कि तस्वीर में किस तरह की मूवमेंट चाहिए. उदाहरण के लिए, किसी फोटो में मौजूद व्यक्ति को पलकें झपकाते, मुस्कुराते या हाथ हिलाते हुए दिखाया जा सकता है. अगर आपके पास कोई तस्वीर नहीं है, तो भी टेक्स्ट में एनिमेशन का आइडिया बताकर GIF बनाई जा सकती है.
Images 2.6 अपडेट में इमेज जनरेशन की स्पीड और एडिटिंग कंट्रोल्स में भी बदलाव किए गए हैं. GIF बनाने का फीचर इससे एक कदम आगे जाता है. इसकी मदद से रिएक्शन GIF, बर्थडे विशेज, फेस्टिव ग्रीटिंग्स, एनिमेटेड पोर्ट्रेट और प्रोडक्ट एनिमेशन तैयार किए जा सकते हैं.
यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से एनिमेशन की मूवमेंट, अवधि और फ्रेम की संख्या भी बता सकते हैं. GIF को लगातार लूप में चलाने का निर्देश भी दिया जा सकता है. तैयार GIF को देखने के बाद अडिशनल प्रॉम्प्ट देकर उसमें बदलाव किए जा सकते हैं.
ChatGPT Images 2.6 से Animated GIF कैसे बनाएं?
ChatGPT में GIF बनाने के लिए फोटो अपलोड कर सकते हैं या सीधे टेक्स्ट में अपना आइडिया बता सकते हैं. इसका तरीका यहां जानें:
अपने फोन या कंप्यूटर पर ChatGPT खोलें.
नई चैट शुरू करें और इमेज जनरेशन फीचर पर जाएं.
जिस फोटो, स्केच या ड्रॉइंग को एनिमेट करना चाहते हैं, उसे अपलोड करें. टेक्स्ट से GIF बनाने के लिए फोटो अपलोड करना जरूरी नहीं है.
अब प्रॉम्प्ट में बताएं कि तस्वीर में किस तरह की मूवमेंट चाहिए.
साफ तौर पर लिखें कि आउटपुट Animated GIF में चाहिए. चाहें तो GIF की अवधि, फ्रेम की संख्या और लूपिंग की जानकारी भी दें.
प्रॉम्प्ट सबमिट करें और GIF तैयार होने का इंतजार करें.
तैयार एनिमेशन देखें. बदलाव चाहिए तो नया प्रॉम्प्ट देकर उसे एडिट कराएं.
नतीजे से संतुष्ट होने पर GIF सेव कर लें.
GIF बनाने के लिए ChatGPT पर आजमाएं ये 5 Prompts
एनिमेटेड पोर्ट्रेट
‘इस फोटो में व्यक्ति को पलकें झपकाते, मुस्कुराते और हल्के से सिर हिलाते हुए दिखाएं. चेहरा, कपड़े और बैकग्राउंड पहले जैसे ही रखें. 5 सेकंड की लूपिंग GIF बनाएं.’
बर्थडे GIF
‘एक बर्थडे GIF बनाएं, जिसमें केक पर जलती हुई मोमबत्तियां टिमटिमाएं, गुब्बारे हवा में तैरें और कंफेटी गिरे. बीच में ‘Happy Birthday’ लिखें.’
पालतू जानवर की एनिमेशन
‘मेरे पालतू जानवर को स्वाभाविक तरीके से सिर हिलाते, पूंछ हिलाते और पलकें झपकाते हुए दिखाएं. उसका असली लुक बरकरार रखें और 5 सेकंड की GIF बनाएं.’
दिवाली ग्रीटिंग
‘एक दिवाली GIF बनाएं, जिसमें चमकते दीये, हवा में तैरती रोशनी और ‘Happy Diwali’ लिखा हो. एनिमेशन को लूप में चलने वाला बनाएं.’
स्केच को एनिमेट करें
‘इस हाथ से बनाए गए कैरेक्टर को एनिमेशन में बदलें. उससे हाथ हिलवाएं, पलकें झपकवाएं और मुस्कुराते हुए दिखाएं. ड्रॉइंग का ओरिजिनल स्टाइल बरकरार रखें.’
बेहतर GIF बनाने के लिए ध्यान रखें ये बातें
ChatGPT को जितनी साफ जानकारी देंगे, GIF का नतीजा उतना ही आपकी उम्मीद के करीब हो सकता है. सिर्फ फोटो को एनिमेट करने के बजाय यह बताएं कि उसमें कौन-सी मूवमेंट चाहिए और वह कितनी देर तक होनी चाहिए.
फोटो से GIF बनाते समय चेहरे, कपड़ों और बैकग्राउंड को पहले जैसा रखने का निर्देश दें. साथ ही, एक साथ बहुत सारी मूवमेंट बताने के बजाय कुछ आसान मूवमेंट चुनें. इससे एनिमेशन में एक जैसी बनावट बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
Source link