Tach – आज रात Apple करने वाला है बड़ा धमाका! पहला फोल्डेबल आईफोन और iPhone 18 Pro समेत इन डिवाइस से उठेगा पर्दा

ऐपल आज यानी कि 9 सितंबर को अपना सालाना लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है. इस बार कंपनी ने इवेंट को ‘Surprise and Shine’ नाम दिया है. खास बात यह है कि यह 2019 के बाद पहला ऐपल सितंबर लॉन्च इवेंट होगा, जिसमें दर्शकों और मीडिया की मौजूदगी में कंपनी नए प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है. 2020 से 2025 तक सितंबर के लॉन्च पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो के जरिए आयोजित किए गए थे.
इस इवेंट की एक और खास वजह ऐपल के नए CEO John Ternus हैं. CEO पद संभालने के बाद यह पहली बार होगा जब वह स्टेज पर आकर कंपनी के नए डिवाइस पेश करेंगे.
भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
ऐपल का ‘Surprise and Shine’ इवेंट कैलिफोर्निया के Cupertino स्थित ऐपल Park में आयोजित होगा. कंपनी के मुताबिक, इवेंट सुबह 10 बजे PT पर शुरू होगा. भारत में इसका लाइवस्ट्रीम रात 10:30 बजे IST से देखा जा सकेगा.
यूजर्स ऐपल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज के जरिए इवेंट देख सकेंगे. इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और ऐपल TV ऐप पर भी लाइवस्ट्रीम उपलब्ध होगा.
पहला Foldable iPhone हो सकता है सबसे बड़ा हाईलाइट
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल इस इवेंट में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है. इसका नाम iPhone Ultra या iPhone Duo होने की चर्चा है. शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold कहा गया था, लेकिन बाद में इस नाम को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए.
फोल्डेबल iPhone में ऐपल का नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. फोन में पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे दिए जा सकते हैं. इसकी इनर स्क्रीन Samsung से मिलने की बात कही जा रही है और इसमें क्रीज काफी कम दिखाई देने की उम्मीद है.
iPhone 18 Pro सीरीज भी होगी लॉन्च
ऐपल के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी इवेंट में पेश किए जा सकते हैं. दोनों फोन में A20 Pro चिपसेट मिलने की रिपोर्ट है. डिजाइन में iPhone 17 Pro सीरीज वाला हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल बरकरार रह सकता है.
इस बार कैमरा सिस्टम में वेरिएबल अपर्चर सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है, जिससे फोटो क्लिक करते समय हार्डवेयर के लेवल पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.
ऐपल Watch और AirPods पर भी नजर
इवेंट में ऐपल Watch Series 12 और ऐपल Watch Ultra 4 भी पेश किए जाने की उम्मीद है. दोनों वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस और नए हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं, जबकि डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
इसके अलावा ऐपल नए AirPods 5 के साथ कुछ स्मार्ट होम डिवाइस भी पेश कर सकती है. इनमें 7-इंच स्क्रीन वाला HomePod Touch, नया HomePod Mini 2 और अपडेटेड ऐपल TV 4K शामिल होने की चर्चा है.
Source link