Tach – Asus Pad हुआ ₹10,000 तक सस्ता! 2.8K 144Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी वाला टैबलेट अब ₹35,990 में

आसुस ने इस साल अगस्त में भारत में अपना Asus Pad टैबलेट लॉन्च किया था. लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹45,990 रखी गई थी. अब कंपनी का यह टैबलेट काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि सिर्फ बेस मॉडल ही सस्ता नहीं हुआ है, बल्कि 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा लेकर कीमत को और कम किया जा सकता है.
Asus Pad की नई कीमत
आसुस पैड का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अब ₹35,990 में मिल रहा है. लॉन्च कीमत के मुकाबले यह ₹10,000 कम है. इसके अलावा ICICI Bank Credit Card से मिलने वाले ऑफर के तहत ₹2,500 तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है. ऐसे में टैबलेट की प्रभावी कीमत ₹33,500 से भी कम हो सकती है.
वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹38,990 में उपलब्ध है. इसकी लॉन्च कीमत ₹49,990 थी. इस वेरिएंट पर भी बैंक ऑफर का फायदा लिया जा सकता है. इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ₹37,650 तक की छूट मिल सकती है. उपलब्धता पिन कोड के हिसाब से अलग हो सकती है. अगर Flipkart पर टैबलेट आपके इलाके में आउट ऑफ स्टॉक है, तो Asus की आधिकारिक eSHOP वेबसाइट पर भी इसे चेक किया जा सकता है.
Asus Pad के स्पेसिफिकेशन
आसुस Pad में 12.2 इंच का 2.8K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है. टैबलेट का वजन 523 ग्राम और मोटाई 6.5mm है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. टैबलेट Android 16 पर चलता है और स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
मल्टीमीडिया के लिए इसमें Quad-Speaker सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos 360 सपोर्ट करता है. कैमरे की बात करें तो पीछे 13MP कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है.
टैबलेट में 9,000mAh की बैटरी दी गई है और बॉक्स में 45W चार्जर के साथ प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है. अलग-अलग डिवाइस के बीच फाइल शेयरिंग के लिए Asus Pad में GlideX भी दिया गया है. ऐसे में बड़ी हाई-रिफ्रेश-रेट स्क्रीन और दमदार बैटरी वाला टैबलेट चाहने वालों के लिए यह डील खास तौर पर ध्यान देने लायक है.
Source link