Tach – नया लैपटॉप खरीदने से पहले जरूर जानें! Windows Laptop या MacBook, कौन देगा ज्यादा फायदा?

नया लैपटॉप खरीदने जा रहे हो तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है- विंडोज लैपटॉप लें या मैकबुक? खासकर कॉलेज के छात्रों और ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह फैसला बहुत जरूरी है. दोनों के अपने फायदे-नुकसान हैं. आइए 2026 में साफ तुलना करते हैं.

Table of Contents

कीमत (Budget)विंडोज लैपटॉप: 35,000 से 80,000 रुपये में अच्छे मॉडल मिल जाते हैं. 50-70 हजार में Ryzen 5/Intel i5, 16GB RAM और 512GB SSD वाला लैपटॉप आसानी से उपलब्ध है.

मैकबुक: MacBook Air M5 (2026) की शुरुआती कीमत करीब 1,19,900 रुपये से शुरू होती है. MacBook Pro तो 1.5 लाख से ऊपर चला जाता है.

बजट 80 हजार तक है तो विंडोज बेहतर. 1 लाख से ऊपर खर्च कर सकते हो तो मैकबुक लंबे समय में फायदेमंद होता है.

परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ़
मैकबुक: ऐपल का M5 चिप बहुत पावरफुल और कम बिजली खाता है. बैटरी 12-18 घंटे तक चलती है. वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और मल्टीटास्किंग में सुपर स्मूथ होता है.

विंडोज: अच्छे प्रोसेसर वाले लैपटॉप भी तेज चलते हैं, लेकिन बैटरी ज्यादातर 6-10 घंटे ही चलती है.

सॉफ्टवेयर और इस्तेमाल में आसानी

मैकबुक: macOS बहुत साफ, सुरक्षित और वायरस-फ्री है. अगर आप फाइनल कट प्रो, ग्राफिक डिजाइन या प्रोग्रामिंग करते हो तो मैकबुक बेस्ट है.

विंडोज: MS Office, Tally, AutoCAD, Photoshop जैसे ज्यादातर कॉलेज और ऑफिस सॉफ्टवेयर विंडोज पर ही बेहतर चलते हैं. गेमिंग भी आसान.

कॉलेज छात्रों और ऑफिस यूज के लिए कौन बेहतर?

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए:
बजट 70 हजार तक –
विंडोज लैपटॉप (Lenovo IdeaPad, HP Pavilion, Dell Inspiron).

बजट 1 लाख+ और लंबे समय (4-5 साल) इस्तेमाल-  MacBook Air.

ऑफिस यूज के लिए:
नॉर्मल काम (Excel, Word, Zoom, Browsing) – विंडोज काफी है.

क्रिएटिव काम (वीडियो एडिटिंग, डिजाइन) – मैकबुक ज्यादा बेहतर.

 लैपटॉप  विंडोज लैपटॉप मैकबुक
          कीमत  सस्ता महंगा
           बैटरी 6-10 घंटे 12-18 घंटे
         सॉफ्टवेयर ज्यादा विकल्प क्रिएटिव काम में बेहतर
           अपग्रेड आसान नहीं हो पाता
           गेमिंग अच्छा सीमित

सुझाव:

अगर बजट 80 हजार से कम है तो विंडोज चुनें अगर बजट 1 लाख से ऊपर है और आप iPhone यूज करते हो तो MacBook Air लें. यह लंबे समय तक चलता है और रीसेल वैल्यू भी अच्छी है.

कोई भी लैपटॉप ‘सबके लिए बेस्ट’ नहीं होता. अपना असल काम (स्टडी, ऑफिस, कोडिंग, डिजाइन), बजट और कितने साल इस्तेमाल करना चाहते हो- ये तीन बातें सोचकर फैसला लें.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News