Sport : RCB vs GT: साई सुदर्शन ने आईपीएल में जड़ा तीसरा शतक, गुजरात ने बेंगलुरु को दिया 206 रनों का लक्ष्य #INA

RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया है. गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयंश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए.
साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए हुई थी 128 रनों की साझेदारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. एक छोर पर साई सुदर्शन तेजी से रन बनाए. वहीं दूसरे छोर पर गिल टिके रहे. साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर सुयंश शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन भेजा. गिल 24 गेंद पर 32 रन बनाए.
Makes batting look easy, scores runs for fun, #SaiSudharsan is just getting started! 💙#TATAIPL 2026 | #RCBvGT | LIVE NOW 👉https://t.co/1jQMWSlWnX pic.twitter.com/EDXC0ikCXt
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 24, 2026
साई सुदर्शन ने आईपीएल में लगाया तीसरा शतक
साई सुदर्शन टिके रहे और आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया. उन्होंने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन फिर जोश हेजलवुड ने सुदर्शन को आउट कर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई. साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इसके बाद जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया. बटलर 16 गेंद पर 25 रन बनाए. आखिरी में वाशिंगटन सुंदर 12 गेंद पर नाबाद 19 रन और जेसन होल्डर 10 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया.
📸 𝗛𝗶𝘀 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁! 🤩
Sai Sudharsan walks back after a magnificent 1⃣0⃣0⃣(58) 👏
Updates ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvGT pic.twitter.com/7FmeLETNKr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026
ऐसी है बेंगलुरु और गुजरात की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट प्लेयर्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
यह भी पढ़ें: IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाला कौन था पहला भारतीय? इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुका है 200 से ज्यादा विकेट
RCB vs GT: साई सुदर्शन ने आईपीएल में जड़ा तीसरा शतक, गुजरात ने बेंगलुरु को दिया 206 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









