Tach – बेंगलुरु इंजीनियर पंकज का AI रूममेट: नींद की समस्या का अनोखा समाधान.

बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी नींद की समस्या का अनोखा समाधान निकाला है. रात में कभी ज्यादा गर्मी तो कभी ज्यादा ठंड लगने की परेशानी से तंग आकर उन्होंने एक AI-पावर्ड ‘रूममेट’ बना लिया, जो उनके सोने के तरीके को देखकर पंखा अपने आप ऑन या ऑफ कर देता है.

इस इंजीनियर का नाम पंकज है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @the2ndfloorguy नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि वे अक्सर रात के 3 बजे पसीने से भीगे हुए या ठंड से कांपते हुए उठ जाते थे.

इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया, जो उनकी बॉडी पोजीशन देखकर समझ जाता है कि उन्हें गर्मी लग रही है या ठंड.

कैसे काम करता है यह सिस्टम?
पंकज ने अपने कमरे में एक कैमरा लगाया है, जो उनकी सोने की पोजीशन को मॉनिटर करता है. यह सिस्टम मीडियापाइप नाम के पोज डिटेक्शन मॉडल पर चलता है, जिसे उन्होंने अपने रासबेरी पाई होम सर्वर पर सेटअप किया है.

जब वो सोते समय अपने हाथ या पैर कंबल से बाहर निकाल लेते हैं, तो सिस्टम समझ जाता है कि उन्हें गर्मी लग रही है. ऐसे में यह पंखा ऑन कर देता है.

अगर उनके हाथ शरीर के पास मुड़े हुए हों, जिससे लगे कि उन्हें ठंड लग रही है, तो पंखा अपने आप बंद हो जाता है.

पंखे को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने एक ‘रिमोट बटन पुशर’ डिवाइस लगाया है. यह छोटा सा डिवाइस फैन के स्विच को फिजिकली दबाता है, जब सिस्टम से सिग्नल मिलता है.

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ
पंकज ने इस इनोवेशन की तस्वीर और डेमो ऑनलाइन शेयर किया, जिसमें कैमरा स्क्रीन पर उनके शरीर के जॉइंट्स मार्क किए गए दिख रहे थे. पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने उनकी खूब तारीफ की.

कई यूजर्स ने इसे ‘असली स्मार्ट होम’ का उदाहरण बताया. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि उनका AI रूममेट असली रूममेट से ज्यादा काम का है. वहीं कई यूजर्स ने उनसे इस प्रोजेक्ट का ट्यूटोरियल या गिटहब लिंक भी मांगा, ताकि वे भी ऐसा सिस्टम बना सकें.

कुल मिलाकर, यह इनोवेशन दिखाता है कि सही आइडिया और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से रोजमर्रा की छोटी समस्याओं का भी शानदार समाधान निकाला जा सकता है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button