Tach – आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का बड़ा अपडेट, इस एक नए फीचर से चैटिंग होगी और मजेदार, एंड्रॉयड वाले करें इंतजार

Last Updated:

वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है, जिससे इमोजी टाइप करते ही संबंधित स्टिकर्स दिखेंगे. यह फीचर iOS वर्जन 26.8.76 अपडेट में शामिल है. WABetaInfo ने इसे सबसे पहले देखा था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: AI.

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे चैटिंग का एक्सपीरिएंस और भी आसान और तेज हो जाएगा. नए अपडेट के साथ अब यूजर्स जब चैट में कोई इमोजी टाइप करेंगे, तो उससे जुड़े स्टिकर अपने आप स्क्रीन पर दिखने लगेंगे. इससे स्टिकर भेजने के लिए अलग से स्टिकर कीबोर्ड खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये फीचर फिलहाल वॉट्सऐप के iOS वर्जन 26.8.76 अपडेट में शामिल किया गया है. इस अपडेट के बाद यूजर्स को चैट टाइप करते समय ही संबंधित स्टिकर्स के सुझाव दिखाई देंगे. उदाहरण के लिए, अगर कोई यूजर हंसने वाला इमोजी टाइप करता है, तो उसे मजेदार रिएक्शन वाले स्टिकर्स दिखेंगे. इसी तरह हार्ट इमोजी टाइप करने पर प्यार और इमोशन से जुड़े स्टिकर्स सामने आएंगे.

इस फीचर का मकसद यूजर्स का समय बचाना और चैटिंग को ज्यादा इंटरएक्टिव बनाना है. पहले स्टिकर भेजने के लिए यूजर्स को स्टिकर कीबोर्ड खोलकर अलग-अलग पैक्स में स्क्रॉल करना पड़ता था. अब इमोजी टाइप करते ही तुरंत स्टिकर ऑप्शन मिल जाएंगे.

फोटो: WABetaInfo.

रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को सबसे पहले फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने देखा था. बाद में वॉट्सऐप ने इसे ऑफिशियल तौर पर अपने ऐप के चेंजलॉग में शामिल किया. कई यूजर्स को अपडेट इंस्टॉल करने के बाद ये फीचर पहले ही मिल चुका है, जबकि बाकी यूजर्स को आने वाले दिनों में यह धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा. नया Sticker Suggestion फीचर वॉट्सऐप चैटिंग को और ज्यादा तेज, मजेदार और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है.

वॉट्सऐप में ये भी हुए ऐड
इसके अलावा वॉट्सऐप हाल ही में कई नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर पेश किया है, जिससे किसी ग्रुप में नए जुड़ने वाले यूजर्स पहले के मैसेज भी देख सकेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए SIM Binding सपोर्ट पर भी काम कर रही है, जिससे अकाउंट सुरक्षा और मजबूत हो सकती है. वहीं, भविष्य में एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसे वॉट्सऐप प्लस कहा जा रहा है. इस प्लान में अडिशनले कस्टमाइजेशन और एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News