Tach – बजट में फ्लैगशिप का मजा! Galaxy S26 FE लॉन्च से पहले ही चर्चा में, iPhone को देगा टक्कर?

Last Updated:

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं. फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 17 और दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. जानें इसकी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Galaxy S26 FE के फीचर्स लीक, जानें क्यों ये फोन बन सकता है बेस्ट डील. फोटो: samsung galaxy s25 ultra.

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE को लेकर नई लीक सामने आई है, जिससे इसके कुछ अहम फीचर्स और परफॉर्मेंस डिटेल्स का खुलासा हुआ है. सैमसंग हर साल अपनी FE (Fan Edition) सीरीज के जरिए फ्लैगशिप फीचर्स को थोड़ा कम कीमत में पेश करता है, और इस बार भी कंपनी इसी रणनीति पर काम कर रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये फोन Geekbench पर ‘SM-S741U’ मॉडल नंबर के साथ देखा गया है. लिस्टिंग के अनुसार इसमें 10-कोर वाला Exynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी मैक्स स्पीड 3.30GHz तक बताई जा रही है. इसका मतलब है कि यह फोन रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी अच्छी परफॉर्मेंस देगा.

8GB रैम की उम्मीद
ग्राफिक्स के लिए इसमें सैमसंग Xclipse 950 GPU मिलने की उम्मीद है, जिससे गेमिंग एक्सपीरिएंस और बेहतर होगा. वहीं RAM की बात करें तो लिस्टिंग में करीब 6.8GB RAM दिखाई गई है, यानी कंपनी 8GB RAM वाले बेस वेरिएंट के साथ इसे लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा हाई वेरिएंट्स में ज्यादा RAM भी देखने को मिल सकती है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 17 पर चल सकता है, जो One UI 9 के साथ आएगा. इससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस मिलेगा. हालांकि, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च के करीब आते-आते ये डिटेल्स भी सामने आ जाएंगी.

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो सैमसंग आमतौर पर अपनी FE सीरीज को फ्लैगशिप लॉन्च के कुछ महीनों बाद पेश करता है. इसी ट्रेंड को देखते हुए गैलेक्सी S26 FE के सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है.

कितनी हो सकती है कीमत?
कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹65,999 हो सकती है. कुल मिलाकर, अगर आप कम कीमत में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News