Tach – 5 साल बाद Huawei की रनिंग वॉच सेगमेंट में वापसी, क्या बदला इस बार? 14 दिन चलेगी इसकी बैटरी

हुवावे ने मैड्रिड में आयोजित एक इवेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच हुवावे वॉच GT रनर 2 को ग्लोबली लॉन्च किया है. ये कंपनी की प्रोफेशनल रनिंग वॉच सेगमेंट में करीब पांच साल बाद वापसी है. इस इवेंट में कंपनी ने हुवावे मेट 80 प्रो और हुवावे मेट पैड मिनी भी पेश किए. यूके में इसकी कीमत GBP 350 (लगभग ₹42,900) रखी गई है और यह डॉन ऑरेन्ज, डस्क ब्लू और मिडलाइन ब्लैक कलर में उपलब्ध है.

Table of Contents

हुवावे Watch GT Runner 2 में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 466×466 पिक्सल है और यह 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को सेकेंड जनरेशन कुनलुल ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है.

घड़ी का केस, बेज़ल और बटन टाइटेनियम अलॉय से बने हैं, जिससे यह हल्की और मजबूत दोनों बनती है. बिना स्ट्रैप के इसका वजन लगभग 34.5 ग्राम है और इसमें एयरड्राय वूवेन स्ट्रैप दिया गया है, जो बेहतर एयरफ्लो का दावा करता है.

मिलता है इंटेलिजेंट मोड
रनिंग के शौकीनों के लिए इसमें नया इंटेलिजेट मोड दिया गया है. यह फीचर यूजर्स को स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्लान, पर्सनलाइज्ड रेस प्रिपरेशन और रियल-टाइम रेस डेटा देता है. रनर्स अपनी स्पीड, अनुमानित फिनिश टाइम और टारगेट गैप को ट्रैक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल पेसर, फ्यूलिंग रिमाइंडर और लैक्टेट थ्रेशहोल्ड और रनिंग पावर जैसे एडवांस मेट्रिक्स भी मिलते हैं.

नई 3D फ्लोटिंग एंटीना तकनीक पोजिशनिंग सटीकता को 20 प्रतिशत तक बेहतर करने का दावा करती है. इसमें डुअल-बैंड L1+L5 GPS और कई सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट है, जिससे टनल या भीड़भाड़ वाले शहरों में भी रूट ट्रैकिंग जारी रहती है. हेल्थ फीचर्स में ECG, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल हैं.

बैटरी की बात करें तो यह हल्के इस्तेमाल में 14 दिन तक और सामान्य उपयोग में 7 दिन तक चल सकती है. कुल मिलाकर, यह स्मार्टवॉच प्रोफेशनल और शौकिया दोनों तरह के रनर्स के लिए एक एडवांस और मजबूत विकल्प बनकर आई है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News