Tach – iPhone 18 Pro सीरीज का भारत में धड़ाधड़ प्रोडक्शन शुरू, अमेरिका-यूरोप तक जाएंगे फोन, टाटा भी बढ़ाएगी हिस्सेदारी

Last Updated:
आईफोन यूजर्स के लिए एक खास खबर है. भारत में Apple के iPhone 18 Pro और Pro Max का प्रोडक्शन तेजी से हो रहा है. सितंबर में इन फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है. इससे पहले भारत की फैक्ट्रियों में इनकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा दी गई है, ताकि अमेरिका और यूरोप के बाजारों की डिमांड को पूरा किया जा सके.
iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
आईफोन यूजर्स के लिए एक खास खबर है. भारत में Apple के iPhone 18 Pro और Pro Max का प्रोडक्शन तेजी से हो रहा है. सितंबर में इन फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है. इससे पहले भारत की फैक्ट्रियों में इनकी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा दी गई है, ताकि अमेरिका और यूरोप के बाजारों की डिमांड को पूरा किया जा सके.
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन अभी भी भारत में आईफोन की सबसे ज्यादा यूनिट बनाएगी. खासकर अमेरिका और यूरोप जैसे फॉरेन मार्केट के लिए बनने वाले आईफोन में फॉक्सकॉन की हिस्सेदारी सबसे बड़ी रहेगी. वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इस साल आईफोन के Pro मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाली है. पिछले साल टाटा ने पहले बेस मॉडल से शुरुआत की थी और बाद में Pro मॉडल बनाना शुरू किया था. इस बार कंपनी Pro सीरीज के ज्यादा फोन तैयार कर सकती है.
कब लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज?
Apple इस साल iPhone लॉन्च को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है. कंपनी सितंबर में पूरी iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने के बजाय इसे दो पार्ट्स में पेश करने की तैयारी में है. इसमें iPhone 18 Pro को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि सामान्य iPhone 18 मॉडल बाद में आ सकते हैं.
(खबर अपडेट हो रही है..)
About the Author
यशस्वी यादव बिजनेस और फाइनेंस जर्नलिज्म से जुड़ी युवा पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब तीन साल का अनुभव है. फिलहाल, वह News18 हिंदी के साथ मनी सेक्शन में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. उनका फोक…
और पढ़ें
Source link