Tach – iPhone 18 Pro जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा नया A20 Pro चिप, 120Hz डिस्प्ले और एडवांस कैमरा, जानें फीचर्स

आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. Apple का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट अब कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद है. इसमें iPhone 18 Pro सीरीज पेश की जा सकती है. इस बार कंपनी अपनी लॉन्च स्ट्रैटजी में बदलाव कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में रेगुलर iPhone 18 की जगह सबसे पहले महंगे Pro मॉडल लॉन्च हो सकते हैं. इनके साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी देखने को मिल सकता है, जिसे iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की चर्चा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक नए आईफोन की लॉन्च डेट या फीचर्स का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.
लोगों को उम्मीद है कि नया फोन ज्यादा तेज प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और कुछ डिजाइन बदलावों के साथ आएगा. भारतीय ग्राहकों के लिए कीमत एक बड़ा मुद्दा हो सकती है, क्योंकि अलग-अलग रिपोर्ट्स में नए Pro मॉडल के महंगा होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, कीमत का पता लॉन्च के बाद ही चलेगा. iPhone 18 Pro में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ये बताते हैं.
सितंबर में लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro
Apple आमतौर पर सितंबर में अपने नए आईफोन पेश करता है. इस साल भी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में 8 या 9 सितंबर की तारीख को लेकर चर्चा है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है. इस बार एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. खबरों के मुताबिक, सितंबर के इवेंट में रेगुलर iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा. कंपनी पहले Pro मॉडल और अपने संभावित फोल्डेबल आईफोन को पेश कर सकती है. रेगुलर iPhone 18 को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है.
नए CEO के लिए भी होगा खास इवेंट
यह Apple के लिए सिर्फ नए आईफोन लॉन्च का इवेंट नहीं होगा. कंपनी ने पहले ही ऐलान किया है कि John Ternus 1 सितंबर 2026 से नए CEO बनेंगे, जबकि Tim Cook Executive Chairman की जिम्मेदारी संभालेंगे. ऐसे में सितंबर का iPhone इवेंट नए CEO के कार्यकाल के शुरुआती बड़े इवेंट्स में शामिल होगा. इस वजह से भी इस लॉन्च पर दुनिया भर के टेक फैंस की नजर बनी हुई है. हालांकि, इवेंट में कौन-कौन से प्रोडक्ट आएंगे, इसकी पूरी जानकारी Apple ने अभी दी है.
कैमरा और बैटरी में क्या बदलाव होगा?
iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप बने रहने की उम्मीद है. कैमरे में नए सेंसर और बेहतर फोटोग्राफी फीचर्स मिल सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में variable aperture कैमरा तकनीक की भी बात कही गई है, जिससे अलग-अलग रोशनी में फोटो लेने का अनुभव बेहतर हो सकता है. बैटरी को लेकर भी उम्मीद है कि नए चिप और सॉफ्टवेयर के जरिए फोन की बैटरी लाइफ बेहतर की जाएगी. हालांकि, इसकी बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड जैसी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
मिलेगा नया A20 Pro चिप
iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिप इस्तेमाल हो सकता है. यह 2nm तकनीक पर आधारित हो सकता है. आसान भाषा में कहें तो इससे फोन की स्पीड बेहतर होने के साथ बैटरी का इस्तेमाल भी ज्यादा प्रभावी हो सकता है. रिपोर्ट्स में 12GB RAM मिलने की संभावना भी जताई गई है. इसके अलावा नया C2 मॉडेम बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और पावर एफिशिएंसी में मदद कर सकता है.
Apple के AI फीचर्स को भी नए हार्डवेयर का फायदा मिलने की उम्मीद है. iPhone 18 Pro का लुक काफी हद तक पिछले Pro मॉडल जैसा रह सकता है. हालांकि, स्क्रीन के ऊपर मौजूद डायनामिक आइलैंड थोड़ा छोटा किया जा सकता है. फोन में 6.3 इंच के आसपास ProMotion डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस और बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार किया जा सकता है. नया iPhone देखने में भले ही बहुत अलग न लगे, लेकिन कंपनी का फोकस इसके अंदर मौजूद तकनीक को बेहतर बनाने पर हो सकता है. नए रंग का ऑप्शन भी पेश किया जा सकता है.
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
iPhone 18 Pro की भारत में कीमत को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में नए Pro मॉडल की कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है और बेस मॉडल की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. लेकिन यह सिर्फ अनुमान है और Apple की ओर से अभी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है.
Source link