Tach – 2025 में भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बना आईफोन, ऐपल की 76% हिस्सेदारी

Last Updated:

2025 में Apple का iPhone भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट आइटम बन गया. करीब 23 अरब डॉलर के iPhone विदेश भेजे गए. स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ने पहली बार डीजल ईंधन को पीछे छोड़ा…

ख़बरें फटाफट

Zoom

एक्सपोर्ट में बड़ी छलांग.

2025 में ऐपल का आईफोन भारत का सबसे कीमती एक्सपोर्ट आइटम बन गया. उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बने करीब 23 अरब डॉलर (लगभग $23 billion) के आईफोन विदेशों में भेजे गए. इनमें से ज्यादातर फोन अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए.

ये बढ़ोतरी सरकार की PLI (Production-Linked Incentive) योजना और चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति की वजह से हुई. कंपनियां अब भारत में ज्यादा उत्पादन कर रही हैं.

जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच भारत ने कुल 30.13 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए. पहली बार स्मार्टफोन देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट कैटेगरी बना, जिसने ऑटोमोटिव डीजल ईंधन को पीछे छोड़ दिया. कुल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में ऐपल की हिस्सेदारी करीब 76% रही. ऐपल की PLI योजना का पांच साल का दौर मार्च 2026 में खत्म होने वाला है.

भारत में ऐपल के पांच आईफोन असेंबली प्लांट हैं. इनमें से तीन टाटा ग्रुप की कंपनियां चला रही हैं और दो फॉक्सकॉन के पास हैं. इनके साथ करीब 45 सप्लाई कंपनियां जुड़ी हैं, जिनमें कई MSME भी शामिल हैं जो पार्ट्स बनाते हैं.

मेड इन इंडिया की डिमांड
भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है. देश में बिकने वाले 99% से ज्यादा फोन अब ‘Made in India’ हैं. भारतीय ग्राहकों के खरीदारी पैटर्न में भी बदलाव दिखा है. पहले लोग बजट फोन ज्यादा खरीदते थे, लेकिन 2025 में आईफोन 16 का बेस मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना, ऐसा काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है.

दिसंबर तिमाही में ऐपल ने अमेरिका, यूरोप, जापान और एशिया पैसिफिक में रिकॉर्ड कमाई की. ऐपल के CEO टिम कुक ने बताया कि भारत जैसे उभरते बाजारों में कंपनी की ग्रोथ तेज रही और यहां डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की गई.

ऐपल 26 फरवरी को मुंबई में एक नया स्टोर भी खोलने जा रही है. टिम कुक के मुताबिक, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और यहां कंपनी ने आईफोन, मैक, आईपैड और सर्विसेज में रिकॉर्ड कमाई की है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News