Tach – Meta VR Glasses: मेटा ले आया ऐसा चश्मा कि टीवी, सिनेमा और कंप्यूटर सब छोटा पड़ जाए

Powered by :

Last Updated:

Meta ने करीब 100 ग्राम वजन वाले नए VR Glasses पेश किए हैं। चश्मे में सिनेमा, गेमिंग, ऑफिस की कई स्क्रीन और AI जैसे फीचर मिलेंगे. कंपनी इसे 2027 के Spring में 1,299.99 डॉलर में लॉन्च करेगी. इसमें 5K डिस्प्ले, 3D फिल्में, स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग, हाथ के इशारों से कंट्रोल और होलोग्राम वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Meta VR Glasses: मेटा लाया ऐसा चश्मा कि TV, सिनेमा और कंप्यूटर सब छोटा पड़ जाएZoom

Meta ने VR Glasses लांच क‍िए हैं.

Meta ने वर्चुअल रियलिटी की दुनिया में अपना नया Meta VR Glasses पेश किया है. देखने में ये आम चश्मे जैसे लगते हैं, लेकिन काम किसी छोटे कंप्यूटर से कम नहीं करेंगे. कंपनी इन्हें 2027 के Spring में बाजार में उतारेगी. इसकी कीमत 1,299.99 डॉलर यानी करीब 1.1 लाख रुपये होगी. खास बात इसका वजन है, जो करीब 100 ग्राम है. यानी सिर पर भारी मशीन बांधने की जरूरत नहीं. चश्मा पहनिए और आंखों के सामने बड़ी स्क्रीन तैयार.
अब तक VR का मतलब था बड़ा हेडसेट, मोटा स्ट्रैप और सिर पर वजन. Meta ने इस झंझट को काफी हद तक कम करने की कोशिश की है. चश्मे में सेंसर और स्क्रीन रहेंगी, जबकि प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज का काम एक छोटे से पक में होगा. यह पक जेब या बैग पर लगाया जा सकेगा और एक पतली केबल से चश्मे से जुड़ा रहेगा. Meta के मुताबिक VR Glasses का वजन Meta Quest 3 से करीब पांच गुना कम है.
Meta VR Glasses में 5K Infinite Display दिया गया है. यह माइक्रो-OLED स्क्रीन पर बना है और कंपनी के मुताबिक इसमें तस्वीर काफी साफ दिखेगी. खास लेंस की वजह से छोटे अक्षर भी पढ़ने में आसानी होनी चाहिए. इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलेगा. मतलब फिल्म में रंग ज्यादा शानदार और आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस हो सकती है. Disney के साथ मिलकर 3D फिल्में भी लाई जा रही हैं. यानी प्लेन में बैठे-बैठे भी अपना निजी सिनेमा साथ रख सकते हैं.
VR पहनने के बाद अक्सर डर रहता है कि सामने क्या हो रहा है, पता ही नहीं चलेगा. Meta ने यहां पासथ्रू कैमरा और खुले साइड का इस्तेमाल किया है. इससे चश्मा पहनने वाले को आसपास की चीजों का अंदाजा बना रहेगा. आप फिल्म देख रहे हैं, फिर भी अपने मोबाइल, टेबल या आसपास की चीजों को देख सकेंगे. इसे काम के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. Mac या Windows PC को इससे जोड़ा जा सकता है और सामने एक साथ कई बड़ी स्क्रीन बनाई जा सकती हैं.
इस चश्मे में Meta का AI भी सीधे सिस्टम में दिया गया है. यानी हर काम के लिए बटन दबाने या कंट्रोलर उठाने की जरूरत नहीं होगी. आप बोलकर फिल्म चला सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं या कुछ खोज सकते हैं. आंखों की दिशा और हाथ के इशारों से भी कई काम किए जा सकेंगे. गेमिंग के लिए लॉन्च के समय 75 से ज्यादा ऐसे गेम मिलने की बात कही गई है जिन्हें हाथ के इशारों से खेला जा सकेगा. साथ ही पुराने Meta Quest गेम्स भी चलेंगे.
अगर आपको क्रिकेट, फुटबॉल या दूसरे खेल देखने का शौक है तो Meta इसमें स्पोर्ट्स का भी तड़का लगा रही है. NBA, MLB और ESPN जैसे ऐप मिलेंगे. कंपनी के मुताबिक Immersive Sports के जरिए 180 डिग्री व्यू और 8K स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलेगा. लॉन्च के बाद हर साल 100 से ज्यादा इमर्सिव लाइव स्पोर्ट्स इवेंट उपलब्ध कराने की योजना है. गेमिंग में Xbox Cloud Gaming के जरिए सैकड़ों गेम स्ट्रीम किए जा सकेंगे. Bluetooth गेमपैड जोड़कर बड़ी वर्चुअल स्क्रीन पर गेम खेलना भी संभव होगा. Meta VR Glasses की सबसे दिलचस्प चीज इसका होलोग्राम फीचर है. कंपनी ऐसी तकनीक ला रही है जिसमें वीडियो कॉल के दौरान सामने वाले को आपका डिजिटल रूप दिखाई देगा. इसमें चेहरे के हाव-भाव और आपकी प्रतिक्रियाएं भी दिखाने की कोशिश होगी. WhatsApp और Zoom जैसे ऐप के साथ इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी दूर बैठा परिवार या दोस्त ऐसा महसूस कर सकता है कि आप सामने ही मौजूद हैं. चश्मे की बैटरी करीब तीन घंटे चलने का दावा है और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कीमत 1,299.99 डॉलर है और लॉन्च 2027 के Spring में होगा.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें


Source link

Back to top button