Tach – अब लैपटॉप बंद करते समय नहीं आएगा अपडेट का झटका, माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला

Powered by :

Last Updated:

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ अपडेट में बड़े बदलाव किए हैं. अब यूजर्स 35 दिन तक अपडेट रोक सकते हैं, बार-बार पॉज़ बढ़ा सकते हैं और बिना जबरदस्ती Update & Restart के सामान्य Shutdown भी कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

अब लैपटॉप बंद करते समय नहीं आएगा Update का झटका, Microsoft का बड़ा फैसलाZoom

Update और Restart से छुटकारा! Windows में आया नया शानदार फीचर

विंडोज़ अपडेट अक्सर सबसे गलत समय पर आ जाता है. कभी जरूरी प्रेजेंटेशन बनाते समय, कभी मीटिंग में शामिल होने से पहले, या रात में लैपटॉप बंद करके सोने की तैयारी के दौरान अचानक Windows अपडेट शुरू हो जाता है. इससे कई यूजर्स परेशान रहते हैं. अब माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या को समझते हुए Windows Update में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जो लोगों के लिए काफी राहत देने वाले हैं.

सबसे बड़ा बदलाव ‘Pause Updates’ फीचर में किया गया है. अब यूजर्स Windows अपडेट को एक बार में 35 दिनों तक रोक सकते हैं. पहले ये सुविधा सीमित थी, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे और आसान बना दिया है. यूजर को एक कैलेंडर इंटरफेस मिलेगा, जहां वह अपनी पसंद की तारीख चुन सकता है, जिसके बाद उस दिन तक कोई अपडेट नहीं आएगा.

सबसे खास बात यह है कि 35 दिन पूरे होने के बाद आप फिर से अगले 35 दिनों के लिए अपडेट को Pause कर सकते हैं. यानी जरूरत पड़ने पर आप लंबे समय तक अपडेट टाल सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने सलाह दी है कि सुरक्षा अपडेट को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दूसरा बड़ा बदलाव ‘Update and Restart’ को लेकर है. पहले जब सिस्टम अपडेट तैयार होता था, तो Shutdown या Restart करते समय विंडोज़ अक्सर जबरदस्ती ‘Update and Restart’ या ‘Update and Shut Down’ का ऑप्शन दिखाता था.

अब ऐसा नहीं होगा. माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि अब यूजर अगर सामान्य Restart या Shut Down चुनता है, तो सिस्टम वही करेगा और छिपकर अपडेट शुरू नहीं करेगा.

इसके अलावा, नए कंप्यूटर सेटअप के दौरान भी बदलाव किया गया है. अब Out-of-Box Experience यानी पहली बार PC सेट करते समय यूजर्स अपडेट को स्किप कर सकेंगे. इससे नया सिस्टम जल्दी इस्तेमाल करना आसान होगा.

ड्राइवर अपडेट्स के नाम भी अब ज्यादा साफ और समझने लायक होंगे. जैसे यह बताया जाएगा कि अपडेट डिस्प्ले, ऑडियो, बैटरी या किसी अन्य हिस्से के लिए है.

यूज़र्स को मिलेगी राहत
फिलहाल ये नए फीचर्स Windows Insider यूजर्स के लिए उपलब्ध किए जा रहे हैं. आने वाले समय में सभी विंडोज़ यूजर्स को यह सुविधा मिल सकती है. माइक्रोसॉफ्ट का ये कदम उन लोगों के लिए बहुत राहत भरा है, जो बार-बार आने वाले विंडोज़ अपडेट से परेशान रहते थे.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News