Tach – 100 इंच तक की स्क्रीन, AI पिक्चर और दमदार साउंड के साथ आया पावरफुल स्मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

Hisense ने भारतीय बाजार में अपनी नई U7SE ULED Mini-LED Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस टीवी लाइनअप को खास तौर पर गेमिंग, मनोरंजन और बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है. नई सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी. इसकी शुरुआती कीमत 63,990 रुपये रखी गई है. हाईसेंस U7SE सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका Mini-LED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है.

वहीं 100 इंच वाले मॉडल में 165Hz गेम मोड का सपोर्ट भी मिलता है. यह फीचर गेमर्स को स्मूथ और लैग-फ्री अनुभव देने में मदद करेगा. टीवी में फुल एरे लोकल डिमिंग दी गई है, जिससे डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डिटेल देखने को मिलती है.

बढ़ियां है पिक्चर क्वालिटी
पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Hi-View AI Engine दिया है, जो कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है.

इसके अलावा AI Picture, AI Colour, AI Contrast, AI HDR Upscaler और AI Clarity Upscaling जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

HDR सपोर्ट की बात करें तो टीवी में Dolby Vision IQ, HDR10+, HDR10 और HLG जैसे एडवांस फॉर्मेट का सपोर्ट मिलता है. साथ ही Filmmaker Mode और Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे फिल्मों और वेब सीरीज का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

गेमिंग के लिए Hisense U7SE में HDMI 2.1, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और AMD फ्री सिंक  जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इससे प्लेस्टेशन, Xbox और दूसरे गेमिंग डिवाइस के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है.

ऑडियो एक्सर को बेहतर बनाने के लिए टीवी में Devialet द्वारा ट्यून किया गया बिल्ट-इन सबवूफर और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे बिना अडिशनल स्पीकर के भी दमदार और इमर्सिव साउंड मिलेगा.

ये स्मार्ट टीवी VIDAA OS पर चलता है और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है. यानी कि Hisense U7SE सीरीज उन ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनकर सामने आई है, जो बड़ी स्क्रीन, शानदार गेमिंग और बेहतरीन ऑडियो-विजुअल एक्सपीरिएंस चाहते हैं.


Source link

Back to top button