Tach – रेडमी K90 मैक्स गेमिंग फोन में पहला एक्टिव एयर कूलिंग सिस्टम

Last Updated:

Redmi K90 Max जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसमें एडवांस्ड एयर कूलिंग सिस्टम, 165Hz डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे. जानिए गेमिंग के लिए यह फोन कितना खास है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब फोन नहीं होगा गर्म! Redmi ला रहा है नया गेमिंग बीस्ट

शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi K90 Max के लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है. यह फोन इसी महीने लॉन्च हो सकता है और इसे खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने Weibo पर पोस्ट के जरिए बताया कि Redmi K90 Max में पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा. यह सिस्टम लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा. कंपनी का दावा है कि यह कूलिंग सिस्टम हाई लोड पर 100 सेकंड में फोन का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है.

इस कूलिंग सिस्टम में 18.1mm का बड़ा फैन दिया गया है, जो सामान्य फैन से करीब 6% बड़ा है और 1.3 गुना ज्यादा हवा खींच सकता है. इसके अलावा, इसमें खास एयरफ्लो डिजाइन, वर्टिकल इनटेक और मेटल गाइड फिन्स दिए गए हैं, जो गर्मी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करते हैं.

AI बेस्ड सिमुलेशन की मदद से इस सिस्टम को तैयार किया गया है, जिससे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और कम शोर सुनिश्चित किया गया है.

गेमिंग होगी मक्खन जैसी
परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi K90 Max में नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसके चिपसेट का खुलासा नहीं किया है. फोन में डुअल-कोर परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस देगा.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला हाई-क्वालिटी स्क्रीन मिलेगा, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बनाएगा. इसके अलावा, फोन को ई-स्पोर्ट्स के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स, नेटवर्क परफॉर्मेंस, ऑडियो आउटपुट और आई-प्रोटेक्शन फीचर्स शामिल हैं.

डिजाइन की बात करें तो फोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसके साथ एक्टिव कूलिंग फैन भी दिखाई देता है. Redmi K90 Max एक पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग करना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News