Tach – Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में कटौती, कैमरा लवर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, 30 हजार रुपये तक की कटौती

अगर आप 1 लाख रुपये से कम में नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उसमें दमदार कैमरा, तेज परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले मिले, तो Samsung Galaxy S24 Ultra इस समय आपके लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है. सैमसंग ने इस फोन को लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था, लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 99,000 रुपये से भी कम में मिल रहा है.

Table of Contents

खास बात यह है कि यह कीमत बिना किसी बैंक ऑफर के है, यानी सीधे-सीधे बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. ऐसे में यह इस सेगमेंट की सबसे आकर्षक डील्स में से एक मानी जा रही है.

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत इस समय 98,500 रुपये लिस्ट की गई है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 1,19,900 रुपये रहती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर फिलहाल Titanium Gray कलर वेरिएंट पर ही उपलब्ध है.

अगर आपके पास SBI या Axis Bank का Flipkart कार्ड है, तो आप 4,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं. इसके बाद फोन की कीमत और भी कम हो जाती है.

इसके अलावा, ग्राहक EMI ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत करीब 3,463 रुपये प्रति माह से होती है. हालांकि, EMI लेते समय ब्याज और कुछ अडिशनल चार्ज लग सकते हैं, जिनकी जानकारी पहले जरूर ले लें.

फ्लिपकार्ट पर पुराना फोन एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. सही कंडीशन में फोन देने पर 59,550 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है. यह वैल्यू आपके पुराने फोन की हालत, मॉडल और खरीद के साल पर निर्भर करेगी. चाहें तो ग्राहक एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और दूसरे ऐड-ऑन भी ले सकते हैं.

Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स
इस फोन में 6.8 इंच का डायनेमिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Armor प्रोटेक्शन के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 Galaxy प्रोसेसर, 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ज़ूम), 10MP टेलीफोटो (3x ज़ूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. साथ ही, फोन में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. इस कीमत पर Samsung Galaxy S24 Ultra एक प्रीमियम फोन चाहने वालों के लिए शानदार मौका है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News