Tach – सैमसंग प्री-रिजर्व ऑफर: Galaxy Unpacked 2026 से पहले VIP पास फायदे

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने Galaxy Unpacked 2026 से पहले अपने नए गैलेक्सी डिवाइसेज़ के लिए भारत में प्री-रिजर्व विंडो खोल दी है. कंपनी ग्राहकों को 999 रुपये में VIP प्री-रिजर्व पास खरीदकर अगली जनरेशन के Galaxy स्मार्टफोन्स तक पहले एक्सेस का मौका दे रही है. ये प्री-रिजर्व ऑफर 11 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा, जबकि आधिकारिक लॉन्च इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा.

Table of Contents

क्या मिलेंगे फायदे?
जो ग्राहक 999 रुपये देकर VIP पास खरीदेंगे, उन्हें 2,699 रुपये का पक्का ई-स्टोर वाउचर मिलेगा. यह 999 रुपये की राशि बाद में फोन खरीदते समय कुल कीमत में एडजस्ट कर दी जाएगी. यानी आपको अडिशनल फायदा भी मिलेगा और आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा.

सैमसंग एक और खास सुविधा दे रहा है, जिसे ‘Highest Exchange Value Lock-in’ कहा गया है. इसके तहत ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन की मौजूदा एक्सचेंज वैल्यू पहले ही लॉक कर सकते हैं. लॉन्च के बाद अगर बाजार में कीमत घटती-बढ़ती है, तब भी लॉक की गई वैल्यू सुरक्षित रहेगी.

शुरुआती खरीदारों के लिए ज्यादा फायदे
सैमसंग की वेबसाइट और Samsung Shop App के जरिए खरीदारी करने पर कुछ एक्सक्लूसिव फायदे भी मिलेंगे. इनमें केवल ऑनलाइन उपलब्ध खास कलर वेरिएंट्स, ऐप के जरिए वन-क्लिक वाउचर रिडेम्प्शन और 2% तक सैमसंग रिवार्ड पॉइंट्स शामिल हैं.

इसके अलावा सैमसंग केयर+ प्रोटेक्शन प्लान भी रियायती दर पर मिलेगा, जिसमें एक्सिडेंटल डैमेज कवर और एक्सटेंडेड सर्विस सपोर्ट शामिल है.

कैसे करें प्री-रिजर्व?
ग्राहक सैमसंग की Unpacked पेज पर जाकर प्री-रिजर्व ऑप्शन चुन सकते हैं. VIP पास को कार्ट में जोड़कर UPI, कार्ड, वॉलेट या नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकता है. कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है. भुगतान के बाद वाउचर कोड रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

कॉन्टेस्ट का भी मौका
सैमसंग ने इस दौरान एक कॉन्टेस्ट भी शुरू किया है. इसमें भाग लेकर ग्राहक 5,000 रुपये के ई-स्टोर वाउचर जीत सकते हैं, जबकि पांच ग्रैंड प्राइज विजेताओं को 50,000 रुपये के वाउचर मिलेंगे. यानी कि अगर आप नया गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह प्री-रिजर्व ऑफर अच्छा मौका साबित हो सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News