Tach – Sarvam Kaze AI Smart Glasses भारत में लॉन्च, फीचर्स और इनोवेशन जानें.

Sarvam AI ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान अपनी पहली AI स्मार्ट ग्लासेस Sarvam Kaze को शोकेस किया. इस मेगा AI एक्सपो की शुरुआत 16 फरवरी को हुई है और ये 20 फरवरी तक चलेगा. इस इवेंट में दुनियाभर की AI कंपनियां, इंडस्ट्री लीडर्स और टेक एक्सपर्ट्स शामिल हुए.

Table of Contents

Sarvam AI ने घोषणा की कि वह अब केवल AI टूल्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग में भी कदम रख रही है. कंपनी का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट Sarvam Kaze AI Smart Glasses होगा, जिसे ‘AI First’ डिवाइस बताया जा रहा है. इन स्मार्ट ग्लासेस को मई में भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि सटीक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

Sarvam Kaze AI Smart Glasses के फीचर्स
टीजर के मुताबिक Sarvam Kaze ब्लैक कलर में आएगा और इसमें दो कैमरे दिए गए हैं. इन कैमरों की मदद से यूजर्स वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो कैप्चर और AI असिस्टेंट से विजुअल बेस्ड सवाल पूछ सकेंगे. फ्रंट में एक LED इंडिकेटर भी नजर आता है, जो रिकॉर्डिंग स्टेटस दिखा सकता है.

इन AI ग्लासेस में इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर सिस्टम होगा, जिससे यूजर्स सीधे वॉइस कमांड देकर सवाल पूछ सकेंगे और रियल-टाइम रिस्पॉन्स प्राप्त कर सकेंगे.

कंपनी के सह-संस्थापक प्रत्युष कुमार के मुताबिक, यह डिवाइस ‘सुनती है, समझती है, जवाब देती है और जो यूजर देखता है उसे कैप्चर करती है.’

Sarvam का दावा है कि यूजर्स इसके लिए कस्टम AI एक्सपीरियंस भी बना सकेंगे, क्योंकि यह कंपनी के AI प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेटेड होगी. खास बात यह है कि Sarvam Kaze को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है. कुमार ने यह भी बताया कि इस डिवाइस को सबसे पहले पीएम मोदी ने ट्राई किया.

Sarvam Kaze AI Smart Glasses भारतीय AI और हार्डवेयर इनोवेशन के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है, जो ग्लोबल टेक मार्केट में भारत की मौजूदगी को और मजबूत करेगी.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News