Sport : IPL 2026 के बीच सीजन मोहम्मद शमी को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी, वाइफ ने कहा – हाई कोर्ट जाउंगी #INA

Mohammed Shami: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पिछले कुछ वक्त से मुश्किलें बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब उन्हें बड़ी राहत मिली है. अलीपुर कोर्ट ने शमी को 1 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया. फैसला आते ही शमी की वाइफ हसीन जहां ने कहा कि वो अब इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाएंगी.
हसीन जहां ने साल 2018 में शमी के खिलाफ 1 लाख रुपये के चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था. लंबे समय से चल रहे इस मामले में गुरुवार को अलीपुर अदालत ने फैसला सुनाया और शमी को चेक धोखाधड़ी के आरोप से मुक्त कर दिया. भारतीय तेज गेंदबाज खुद अदालत में मौजूद थे और फैसला सुनने के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से बात भी की.
IPL 2026 के बीच सीजन मोहम्मद शमी को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी, वाइफ ने कहा – हाई कोर्ट जाउंगी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









