Tach – Vivo ला रहा 3 नए प्रीमियम फोन, 200MP कैमरा से फोल्डेबल X Fold 6 तक, जानिए डिटेल

Powered by :

Last Updated:

Vivo भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने की तैयारी कर रहा है. 6 अक्टूबर को Vivo V80 और S2 FE लॉन्च होने वाले हैं, जबकि कंपनी का फोल्डेबल Vivo X Fold 6 भी जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है. लॉन्च से पहले इन फोन्स की संभावित कीमत और कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं. 200MP कैमरा से लेकर 7,200mAh बैटरी तक, जानिए इन फोन्स में क्या खास मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

Vivo ला रहा 3 नए प्रीमियम फोन, 200MP कैमरा से फोल्डेबल X Fold 6 तक, जानिएZoom

Vivo इंडियन मार्केट में 3 नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही है.

Vivo भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट को मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी अक्टूबर में दो नए मॉडल लॉन्च करने वाली है. Vivo V80 और Vivo S2 FE 6 अक्टूबर को भारत में आधिकारिक रूप से पेश किए जाएंगे. साथ ही कंपनी का फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 भी इसी समय के आसपास भारत में आने की उम्मीद है. ये फोन पहले से चीन में लॉन्च हो चुका है और अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए तैयार किया जा रहा है.

लॉन्च से पहले यूरोपीय रिटेल लिस्टिंग और कुछ रिपोर्ट्स के जरिए इन फोन्स की संभावित कीमतें और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं. ये जानकारियां उन यूजर्स के लिए जरूरी है जो प्रीमियम सेगमेंट में नए विकल्प तलाश रहे हैं. हालांकि अंतिम कीमतें कंपनी की ओर से अभी कन्फर्म नहीं हुई हैं. आइए अब तक सामने आई डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

संभावित कीमत
वीवो एक्स फोल्ड 6 की कीमत यूरोप में एक इटैलियन रिटेलर पर नजर आई है. वैट सहित इसकी लिस्टेड कीमत करीब 2,038 यूरो यानी लगभग 2.21 लाख रुपये बताई जा रही है. वैट हटाकर ये आंकड़ा लगभग 1.81 लाख रुपये बैठता है. ये भारत की फाइनल रिटेल प्राइस नहीं है.

वीवो वी80 के लिए टिपस्टर रिपोर्ट्स के अनुसार 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 63,000 रुपये से शुरू हो सकता है. 8 जीबी प्लस 256 जीबी वर्जन करीब 70,000 रुपये और 8 जीबी प्लस 512 जीबी मॉडल 80,000 रुपये के आसपास रह सकता है. कंपनी ने इन कीमतों की पुष्टि नहीं की है.

Vivo X Fold 6 के प्रमुख फीचर्स
एक्स फोल्ड 6 में 8.02 इंच का एएमओएलईडी इनर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसकी रेजोल्यूशन 2504×2312 होगी. ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकती है. हिंज को 6 लाख फोल्ड तक टिकाऊ बताया जा रहा है. प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 सुपर एडिशन इस्तेमाल होने की संभावना है. कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं. फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का रहेगा. बैटरी 6,900 एमएएच की हो सकती है जिसमें 80 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा. चीनी वर्जन में 7,000 एमएएच बैटरी दी गई है. फोन एंड्रॉइड 17 पर चलेगा और आईपी58/आईपी59 रेटिंग के साथ आएगा.

Vivo V80 की स्पेसिफिकेशन

वी80 में 6.59 इंच का 1.5के ओएलईडी डिस्प्ले होगा जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. कैमरा सिस्टम जेनिस के साथ आएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल नाइट टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल ग्रुप सेल्फी कैमरा शामिल हैं. बैटरी 7,200 एमएएच की होगी और 90 वाट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन एंड्रॉइड 17 और ओरिजिनओएस 7 पर आधारित होगा.

About the Author

authorimg

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें


Source link

Back to top button