Tach – Vivo V70 और Vivo V70 एलीट भारत में लॉन्च, दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस

लगता है भारत के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में तगड़ा घमासान होने जा रहा है. स्मार्टफोन निर्माता वीवो (Vivo) अपनी लोकप्रिय वी-सीरीज़ को नए अंदाज़ में पेश करने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही भारत में वीवो V70 और वीवो V70 एलीट लॉन्च करने जा रही है. इस बार फोकस सिर्फ डिजाइन पर नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस, हाई-एंड कैमरा और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक, वीवो V70 सीरीज़ 19 फरवरी को भारत में दस्तक दे सकती है. लॉन्च के तुरंत बाद प्री-बुकिंग शुरू होने की संभावना है, जो 24 फरवरी तक जारी रह सकती है. आधिकारिक बिक्री 25 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है.

ये दोनों स्मार्टफोन अमेज़न (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. यानी ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकेंगे.

हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड

इस बार वी-सीरीज़ में परफॉर्मेंस को भी गंभीरता से लिया गया है. वीवो V70 एलीट को लाइनअप का सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है. इसमें क्वालकॉम (Qualcomm) का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है, जो फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और बेहतर एआई क्षमताएं देने में सक्षम है.

बैटरी की बात करें तो एलीट वेरिएंट में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है. साथ ही इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा.

डिस्प्ले के मोर्चे पर भी एलीट मॉडल खास नजर आता है. इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. फ्लैट स्क्रीन और पतले बेज़ल इसे वीडियो देखने और आउटडोर इस्तेमाल के लिए आकर्षक बना सकते हैं.

कैमरा इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है. वीवो V70 एलीट में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का Zeiss ब्रांडेड टेलीफोटो लेंस, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और AI आधारित ऑडियो क्लीनअप फीचर भी दिया जा सकता है, जिससे वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स को खास फायदा मिल सकता है.

वहीं, स्टैंडर्ड वीवो V70 में भी लगभग इसी तरह का कैमरा सेटअप हो सकता है, हालांकि कुछ हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में हल्का अंतर देखने को मिल सकता है.

दोनों स्मार्टफोन ओरिजिनओएस 6 (OriginOS 6) पर चल सकते हैं. कंपनी चार बड़े एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सुरक्षा अपडेट देने की योजना बना सकती है, जो इस सेगमेंट में लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट का संकेत है.

संभावित कीमत और टारगेट ऑडियंस

लीक जानकारी के अनुसार वीवो V70 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये (8GB + 256GB) हो सकती है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 49,999 रुपये तक जा सकती है.

वहीं वीवो V70 एलीट की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये (8GB + 256GB) रहने की उम्मीद है. इसके ऊंचे वेरिएंट 56,999 रुपये और 61,999 रुपये तक जा सकते हैं, जो रैम और स्टोरेज पर निर्भर करेंगे.

इन कीमतों के साथ यह सीरीज़ सब-फ्लैगशिप कैटेगरी में एंट्री करती दिख रही है. साफ है कि कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट कर रही है जो शानदार कैमरा, ब्राइट डिस्प्ले, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और तेज चार्जिंग चाहते हैं, भले ही वे हैवी गेमिंग के लिए फोन न खरीद रहे हों.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News