Tach – कम बजट में नया स्मार्टफोन चाहिए? Redmi A7 और A7 Pro बन सकती है बेस्ट चॉइस, पहली सेल कब?

शाओमी ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज रेडमी A7 सीरीज़ लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में रेडमी A7 और रेडमी A7 Pro शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इन फोनों को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.
रेडमी A7 में 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जबकि रेडमी A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है. खास बात यह है कि Pro मॉडल में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो जाता है.
दोनों फोन में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए मददगार माना जाता है. साथ ही Wet Touch तकनीक भी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Unisoc T8300 5G प्रोसेसर के साथ आते हैं. इसमें 64GB स्टोरेज और LPDDR4X RAM दी गई है. साथ ही वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहतर होती है. स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा सेक्शन में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है.
पावर के लिए फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
कितनी है कीमत और कब है सेल?
रेडमी A7 की कीमत 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,499 रुपये रखी गई है. वहीं रेडमी A7 Pro का 4GB RAM + 64GB वेरिएंट 11,499 रुपये में उपलब्ध होगा. इनकी बिक्री 23 अप्रैल से Mi.com, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और शाओमी के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
अगर आपका बजट कम है और आप एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो रेडमी A7 Series एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है.
Source link









