Tariq Rahman PM Oath: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को दिया शपथ ग्रहण का न्योता, भारत से वरिष्ठ प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Tariq Rahman PM Oath: बांग्लादेश ने भारत के प्रधानमंत्री को देश के अगले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा है. यह निमंत्रण शनिवार (14 फरवरी) देर रात से भारतीय पक्ष को दिया गया. बताया गया है कि 17 फरवरी को होने वाले इस समारोह में अन्य देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. तारिक रहमान की पार्टी BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि इस ऐतिहासिक मौके पर पड़ोसी और मित्र देशों के शीर्ष नेताओं को बुलाया जाएगा. इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना और नए नेतृत्व के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना है.
पीएम मोदी की यात्रा पर संशय
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस समारोह में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है. इसकी वजह उनका पहले से तय कार्यक्रम है, जिसके तहत उन्हें 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करनी है. मैक्रों भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
Delighted . speak with Mr. Tarique Rahman. I congratulated him on the remarkable victory in the Bangladesh elections.
I conveyed my best wishes and support in his endeavour . fulfil the aspirations of the people of Bangladesh.
As two close neighbours with deep-rooted…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (13 फरवरी) को पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात की और BNP चीफ को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी की जबरदस्त जीत पर बधाई दी. फोन पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “मैंने बांग्लादेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की उनकी कोशिश के लिए अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया.” उन्होंने आगे कहा, “गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों वाले दो करीबी पड़ोसियों के तौर पर, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए भारत के लगातार कमिटमेंट को फिर से पक्का किया.”
भारत से वरिष्ठ प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, भारत की ओर से इस समारोह में कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि, जैसे उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री, शामिल हो सकते हैं. भारत फिलहाल दोनों देशों के रिश्तों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना चाहता है और कूटनीतिक स्तर पर सावधानी बरत रहा है.
Tarique Rahman . take oath as Bangladesh PM on Monday; South Asian leaders invited
Read @ANI Story |https://t.co/coOseoQRPn#Bangladesh #BNP #TariqueRahman #BangladeshNews pic.twitter.com/E1PzN8qvpE
— ANI Digital (@ani_digital) February 14, 2026
भारत सहित 13 देशों को न्योता
जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत समेत कुल 13 देशों को न्योता दिया गया है. आमंत्रित देशों की लिस्ट में भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रूनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल है.
यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक समेत 4 राज्यों में बिछेंगी नई रेल लाइनें, 18,500 करोड़ का बजट मंजूर
Tariq Rahman PM Oath: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को दिया शपथ ग्रहण का न्योता, भारत से वरिष्ठ प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








