Technology, प्रोजेक्ट सनकैचर: अंतरिक्ष से आया एआई का पहला संदेश, गूगल ने सैटेलाइट पर सफलतापूर्वक चलाया अनोखा Gemma 4 मॉडल – Google Project Skycatcher Successfully Runs Gemma 4, Receives First Response From Orbit — INA

सार

गूगल ने अपने प्रोजेक्ट सनकैचर के तहत अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट पर जेम्मा 4 एआई (Gemma 4 AI) मॉडल सफलतापूर्वक चलाया है। कंपनी को सैटेलाइट से पहला पूरा जवाब भी मिला, जो स्पेस पर एक हाइकू था। अब गूगल टीपीयू चिप्स को अंतरिक्ष के तापमान और रेडिएशन के बीच परखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अगला लक्ष्य 2027 में दो सैटेलाइट को आपस में जोड़ना है।

क्या कोई सैटेलाइट स्पेस में बैठकर एआई मॉडल चला सकता है और धरती पर उसका जवाब भेज सकता है? अब यह सिर्फ एक सवाल ही नहीं है, बल्कि गूगल ने इसका जवाब भी हां में दिया है। गूगल ने अंतरिक्ष में मौजूद अपने सैटेलाइट पर एआई मॉडल काे सफलतापूर्वक चलाकर पृथ्वी पर उसका पूरा जवाब हासिल कर लिया है। ऐसा गूगल के प्रोजेक्ट संकैचर के तहत संभव हुआ है, जिसमें अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की संभावनाओं पर काम चल रहा है।

‘हैलो वर्ल्ड’: सुंदर पिचाई का बड़ा एलान

गूगल का प्रोजेक्ट सनकैचर क्या है?

  • प्रोजेक्ट सनकैचर कंपनी का एक रिसर्च प्रोजेक्ट है। इसमें कंपनी यह पता लगाना चाहती है कि क्या भविष्य में भी बड़े स्तर पर एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा सकता है। यानी की गूगल का यह जांच रहा है कि क्या सैटेलाइट की मदद से अंतरिक्ष में एआई मॉडल चलाए जा सकते हैं और क्या कई सैटेलाइट को आपस में जोड़कर बड़े एआई वर्कलोड संभाले जा सकते हैं।
  • कंपनी का मकसद यह समझना है कि अंतरिक्ष में एआई कंप्यूटिंग के लिए जरूरी चिप्स और दूसरे सिस्टम कितने भरोसेमंद तरीके से काम कर सकते हैं।

Source link

Back to top button