Technology, ‘बिग स्कैम डे’: 11 दिन बाद भी सामान डिलीवर नहीं कर पा रहा फ्लिपकार्ट, परेशान ग्राहक सीईओ से कर रहे शिकायत – Flipkart Big Billion Days 2026 Sale Delivery Delay By Two Weeks Customer Complaints On X — INA

Wed, 21 Oct 2026 11:45 AM IST

सार

Flipkart Big Billion Day Sale: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल का इंतजार करने वाले कुछ ग्राहकों के लिए खरीदारी परेशानी का सबब बन गई है। कई ग्राहकों का आरोप है कि ऑर्डर देने के 10 से 11 दिन बाद भी उन्हें सामान नहीं मिला है। उनका कहना है कि कंपनी बार-बार डिलीवरी की तारीख बढ़ा रही है। इससे नाराज ग्राहक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत कर रहे हैं।

flipkart big billion days 2026 sale delivery delay by two weeks customer complaints on x
फ्लिपकार्ट की डिलीवरी में देरी से नाराज हुए ग्राहक। – फोटो : अमर उजाला

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ग्राहकों को ‘बिग बिलियन डे’ सेल के दौरान आर्डर किए गए सामानों को डिलीवर नहीं कर पा रही है। फ्लिपकार्ट के कई ग्राहक पिछले 10-11 दिनों से अपने ऑर्डर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत है कि कंपनी लगातार डिलीवरी डेट बढ़ाती जा रही है। कई ग्राहक सामान समय पर न मिलने की वजह से नाराज हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। इतना ही नहीं ग्राहक कंपनी के सीईओ कल्यान कृष्णमूर्ति को टैग कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

11 दिन बाद भी डिलीवरी का इंतजार

तकरीबन 2 हफ्तों से सामान की डिलीवरी का इंतजार कर रहे ग्राहकों का गुस्सा एक्स पर फूट पड़ा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने 9 से 18 अक्तूबर के बीच ‘बिग बिलियन डेज सेल’ का एलान किया था। इस दौरान देश भर से लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्राहकों का कहना है कि ऑर्डर करते समय कंपनी 3-4 दिनों के भीतर डिलीवर करने का दावा कर रही थी, लेकिन प्रोडक्ट शिप होने के बाद डिलीवरी डेट कई बार बढ़ाई जा चुकी है। हालत ये है कि ग्राहकों को 8-9 अक्तूबर को ऑर्डर किए गए सामान की डिलीवरी 20 अक्तूबर तक भी नहीं हो पाई है।

क्या है ग्राहकों की शिकायतें?

ग्राहकों की पहली शिकायत लंबी और अनिश्चित डिलीवरी डेट को लेकर है। कंपनी ने सेल के दौरान 3-4 दिनों के अंदर डिलीवरी करने का दावा किया था, लेकिन शिपमेंट के बाद डिलीवरी डेट लगातार बढ़ाई जा रही है। फ्लिपकार्ट के ग्राहक यह भी शिकायत कर रहे हैं कि कंपनी ऑर्डर को न डिलीवर कर रही है और न ही कैंसिल कर रिफंड दे रही है। ग्राहक कंपनी से ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड देने की मांग कर रहे हैं।

ग्राहकों का यह भी कहना है कि कंपनी के हेल्पलाइन (फ्लिपकार्ट सपोर्ट) से भी कोई समाधान नहीं मिल रहा है। कई यूजर्स ने एक्स पर बताया कि उन्हें एप में आउट फॉर डिलीवरी का मैसेज मिलता है, लेकिन प्रोडक्ट डिलीवर नहीं किया जाता।

ग्राहकों ने ‘बिग स्कैम डे’ कहकर जताई नाराजगी

एक्स पर ग्राहकों का कहना है कि कंपनी हर साल ‘बिग बिलियन डेज’ सेल में ऐसा ही करती है। कई ग्राहक एक्स पर अपने ऑडर की स्क्रीनशॉट शेयर कर डिलीवरी में हो रही देरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि उन्हें कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। सुमित शर्मा नाम के एक ग्राहक ने कहना है कि यह बिग बिलियन डे नहीं, बल्कि ‘बिग स्कैम डे’ है।

ग्राहक सीईओ को कर रहे टैग

फ्लिपकार्ट की लेट-लतीफी से परेशान ग्राहक कंपनी के सीईओ कल्यान कृष्णमूर्ति को टैग को टैग कर आपबीती सुना रहे हैं। कुछ ग्राहक फ्लिपकार्ट की पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट और टैग करके भी शिकायत कर रहे हैं।

कुछ ग्राहकों ने यह भी दावा किया कि वे सामान लेने के लिए फ्लिपकार्ट के नजदीकी वेयरहाउस तक पहुंचे, लेकिन वहां से भी उन्हें प्रोडक्ट नहीं दिया गया। फिलहाल, इन शिकायतों के बीच ग्राहकों की मांग यही है कि फ्लिपकार्ट उन्हें ऑर्डर की सही स्थिति बताए और जल्द डिलीवरी या रिफंड को लेकर स्पष्ट समाधान दे।

और पढ़ें…

Source link

Back to top button