UP News: अमेठी की रामलीला में शामिल हुईं अपर्णा यादव, 9 अनाथ कन्याओं की शादी के लिए बांटे चेक – INA

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव मंगलवार को अमेठी कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुईं. बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की ओर से इस 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अपर्णा यादव इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
अपर्णा यादव ने इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी. साथ ही कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए भी पहल की. उन्होंने 9 अनाथ कन्याओं के विवाह के लिए ₹1.51 लाख का चेक अपने हाथों से सौंपा. साथ ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अपील भी की.
अगले साल पांच और बेटियों की मदद का ऐलान
इस मौके पर अपर्णा यादव ने कहा कि माता-पिता को खो चुकी बेटियों का विवाह कराना और उन्हें आर्थिक सहायता देना किसी का जीवन संवारने जैसा है. उन्होंने समाज के लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अगले साल भी ऐसी ही 5 और बेटियों की शादी में व्यक्तिगत या समिति के माध्यम से मदद करने का ऐलान किया.
रामलीला समिति के अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बताया कि तीन साल के भीतर 128 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है. इस बार माता और पिता को खो चुकीं नौ कन्याओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है.
रील्स देखने के बजाय सरकारी योजनाओं की जानकारी लें
कार्यक्रम के दौरान अपर्णा यादव ने युवतियों से सरकार की ओर से महिलाओं और लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर युवाओं के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है. ऐसे में सोशल मीडिया पर रील्स देखने में समय बिताने के बजाय उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करनी चाहिए.
साथ ही लड़कियों और महिलाओं के प्रति गलत नजरिया रखने वाले लोगों से अपनी सोच बदलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की भी अपील की.अमेठी के रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया.
अमेठी की रामलीला में शामिल हुईं अपर्णा यादव, 9 अनाथ कन्याओं की शादी के लिए बांटे चेक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,