Technology, वीवो जल्द लॉन्च कर सकता है 12000mah बैटरी वाला फोन: पावर और बड़े डिस्प्ले का मिलेगा डबल डोज, देखें डिटेल्स – Vivo 12000mah Battery Phone Large Display Honor 14000mah 15000mah Battery Test — INA

सार

मशहूर टेक दिग्गज वीवो (Vivo) 12,000mAh की बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाले नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है। फिलहाल वीवो S2 FE में 10,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, लेकिन कंपनी का लक्ष्य पावर क्षमता को और . ले जाना है। आइए जानते हैं वीवो की इस नई तैयारी और अपकमिंग स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल।

स्मार्टफोन कंपनियां अब कैमरा और प्रोसेसर के साथ बैटरी पर भी खास ध्यान दे रही हैं। यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज न करना पड़े, इसके लिए कंपनियां ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ नए मॉडल तैयार कर रही हैं। इसी कड़ी में वीवो (Vivo) भी बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी बहुत जल्द 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन ला सकती है। इसके अलावा, बड़ी स्क्रीन वाले फोन पर भी काम किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह वीवो के किसी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन या इसकी बैटरी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लीक में सामने आई 12,000mAh बैटरी की जानकारी

मशहूर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो (Weibo) पर एक बड़ा खुलासा किया है। टिप्सटर के मुताबिक, 12,000mAh क्लास की एक नई और सबसे बड़ी बैटरी इस वक्त मास प्रोडक्शन के फेज में है।

हालांकि, इस लीक में किसी कंपनी का सीधा नाम नहीं लिया गया है, लेकिन टिप्सटर ने ‘ब्लू’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसे वीवो के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट को फिलहाल पूरी तरह से सीक्रेट रखा जा रहा है। कंपनी भविष्य में सिर्फ 12,000mAh ही नहीं, बल्कि इससे भी बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की योजना बना रही है।

अभी वीवो के किस फोन में है सबसे बड़ी बैटरी?

जानकारी के मुताबिक, वीवो एस2 एफई (Vivo S2 FE) में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे कंपनी के स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताया गया है। अगर वीवो 12,000mAh बैटरी वाला फोन पेश करती है, तो यह मौजूदा क्षमता से बड़ा अपग्रेड होगा।

हाल के समय में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में भी बड़ी बैटरी वाले फोन का चलन बढ़ा है। कुछ कंपनियां इस कैटेगरी में 10,000mAh तक की बैटरी वाले मॉडल पेश कर रही हैं। वीवो की नई तैयारी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है।

ऑनर भी 14,000mAh और 15,000mAh बैटरी की टेस्टिंग कर रहा

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तैयारी सिर्फ वीवो ही नहीं कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ऑनर (Honor) भी 14,000mAh और 15,000mAh क्षमता वाली बैटरी के स्मार्टफोन टेस्ट कर रहा है।

अगर दोनों कंपनियों की ये योजनाएं बाजार तक पहुंचती हैं, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, ऑनर के इन फोन की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर भी अभी कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Source link

Back to top button