Technology, एपल सीईओ: 15 साल बाद बदला एपल का बॉस, टिम कुक ने छोड़ा पद; $4.5 ट्रिलियन की कंपनी की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ – Tim Cook Steps Down Apple Ceo, John Ternus Takes Charge From September 1 — INA

सार
एपल में करीब डेढ़ दशक बाद नेतृत्व का बड़ा बदलाव हुआ है। टिम कुक ने सोमवार को एपल के सीईओ पद से विदाई ले ली है और कंपनी की लीडरशिप जॉन टर्नस को सौंप दी है। कुक अब एपल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, जबकि टर्नस एक सितंबर से सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
टिम कुक करीब 30 साल से एपल से जुड़े हुए हैं और 2011 से कंपनी के सीईओ थे। उन्होंने यह जिम्मेदारी स्टीव जॉब्स की मौत से कुछ हफ्ते पहले संभाली थी। अब उनके सीईओ पद से हटने के साथ एपल एक नए नेतृत्व के दौर में प्रवेश कर रहा है।
टिम कुक ने कहा- पद बदलेगा, एपल के लिए प्यार नहीं
बतौर सीईओ पर अपने आखिरी दिन टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एपल कंम्युनिटी के लिए एक संदेश लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका पद अगले दिन बदल जाएगा, लेकिन एपल कम्युनिटी के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने कर्मचारियों को लगातार प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी कृतज्ञता हमेशा बनी रहेगी।
स्टीव जॉब्स की विरासत से $4.5 ट्रिलियन तक का सफर
टिम कुक बीते 30 वर्षों से एपल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन से कुछ हफ्ते पहले ही सीईओ का पद संभाला था। उनके 15 साल के कार्यकाल में एपल दुनिया की सबसे मूल्यवान और प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शीर्ष पर पहुंची। सोमवार को टिम कुक के पद छोड़ने के दिन एपल का मार्केट कैप $4.5 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर गया।