Technology, ‘एपल पे’ भारत में हुआ लॉन्च: एक्सिस बैंक से साथ शुरू हुई सर्विस, आईफोन और एपल वॉच से कर पाएंगे भुगतान – Apple Pay Launched In India Axis Bank Iphone Apple Watch Payment — INA

सार

एपल पे आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। फिलहाल यह सर्विस एक्सिस बैक के चुनिंदा वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड से iPhone और Apple Watch पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकता है। Blinkit, Zomato, Croma समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म और स्टोर्स पर इसकी शुरुआत हुई है। जानिए Apple Pay कैसे सेटअप करें, कहां इस्तेमाल कर सकते हैं और पेमेंट के दौरान आपकी कार्ड डिटेल कितनी सुरक्षित रहती है।

Apple ने भारत में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। 30 सितंबर से iPhone और Apple Watch यूजर्स अपने डिवाइस के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। शुरुआत में कंपनी ने Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट दिया है।

यूजर्स अपने एलिजिबल कार्ड को iPhone के Apple Wallet में जोड़ सकते हैं। इसके बाद जहां Apple Pay स्वीकार किया जाता है, वहां स्टोर, एप या वेबसाइट पर कार्ड की मदद से पेमेंट किया जा सकेगा। Apple के मुताबिक आने वाले समय में इसमें और बैंक, मर्चेंट और ऐप्स जुड़ेंगे।

Axis Bank के कार्ड को कैसे जोड़ें?

  • Axis Bank के योग्य Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। इसके लिए यूजर लेटेस्ट Axis Bank एप के जरिए कार्ड ऐड कर सकते हैं या सीधे iPhone में Wallet एप खोलकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • इसके लिए Wallet एप में जाकर + आइकन पर टैप करना होगा और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करना होगा। कार्ड जुड़ने के बाद Apple Pay से पेमेंट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, Apple Pay इस्तेमाल करने पर यूजर्स को अपने कार्ड से मिलने वाले रिवॉर्ड और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते रहेंगे।

iPhone से ऐसे करें पेमेंट

  • स्टोर पर पेमेंट करने के लिए iPhone यूजर को साइड बटन या Home बटन को दो बार दबाना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा।
  • ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद iPhone के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट मशीन के पास ले जाना होगा। पेमेंट पूरा होने पर स्क्रीन पर इसकी जानकारी दिखाई देगी।
  • Apple Watch से पेमेंट करने के लिए साइड बटन को दो बार दबाकर वॉच के डिस्प्ले को कॉन्टैक्टलेस रीडर के पास ले जाना होगा।

कहां कर सकेंगे Apple Pay का इस्तेमाल?

  • लॉन्च के समय Apple Pay को कई लोकप्रिय एप्स और मर्चेंट्स का सपोर्ट मिला है। इनमें Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance Brands, Tata 1mg और Zomato शामिल हैं। Apple Store पर भी Apple Pay से भुगतान किया जा सकेगा।
  • इसके अलावा Apple ने Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी काम किया है। इससे इनके मर्चेंट नेटवर्क पर Apple Pay की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

PIN और OTP की जरूरत नहीं

  • Apple Pay से पेमेंट करते समय यूजर को हर बार कार्ड PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन खरीदारी में भी बार-बार कार्ड, कॉन्टैक्ट और बिलिंग डिटेल भरने की परेशानी कम होगी।
  • सिक्योरिटी के लिए Apple का कहना है कि असली कार्ड नंबर डिवाइस या उसके सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाता। इसके बजाय एक यूनिक Device Account Number इस्तेमाल होता है, जिसे एन्क्रिप्ट करके डिवाइस के Secure Element में रखा जाता है। यह जानकारी मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती।

किन iPhone और Apple Watch में चलेगा Apple Pay?

  • Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए iPhone XR या इसके बाद के मॉडल की जरूरत होगी और डिवाइस में iOS 18 या बाद का वर्जन होना चाहिए।
  • Apple Watch के लिए Series 6 या बाद का मॉडल जरूरी है, जिसमें watchOS 11 या बाद का वर्जन होना चाहिए। Watch को iPhone XR या उसके बाद के iPhone के साथ पेयर करना होगा।
  • Apple के अनुसार, Apple Pay अब दुनियाभर के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है। कंपनी के पेमेंट नेटवर्क में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर जुड़े हुए हैं।

Source link

Back to top button