Technology, मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-x कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश – H2-x Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping Off Cars, Stopping Intruders — INA

Thu, 22 Oct 2026 12:34 PM IST

सार

H2-X Kung Fu Legend Guardian, Unitree New Humanoid Robot Jumping off Cars, Stopping Intruders
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन – फोटो : @UnitreeRobotics

सोचिए, आपके सामने कोई घुसपैठिया चाकू लेकर आ जाए और उसे रोकने के लिए कोई इंसान नहीं, बल्कि एक रोबोट खड़ा हो। वह कार पर छलांग लगाए, दरवाजे पर पैर मारे और सड़क पर हादसे का शिकार होने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए . बढ़ जाए। सुनने में यह किसी हॉलीवुड फिल्म का सीन लगता है, लेकिन चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स (Unitree Robotics) के एक नए ह्यूमनॉइड रोबोट के प्रचार वीडियो में कुछ ऐसे ही देखाया गया है।

H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन – फोटो : @UnitreeRobotics

यूनिट्री का एच2-एक्स रोबोट क्या कर सकता है?

  • हांगझोउ स्थित यूनिट्री रोबोटिक्स ने बुधवार को H2-X का वीडियो जारी किया। जिसमें इसका नाम कुंग फू लीजेंड गार्जियन बताया गया। यह रोबोट कंपनी के मौजूदा H2 प्लेटफॉर्म पर आधारित लगता है। इसकी लंबाई करीब 1.82 मीटर यानी 182 सेंटीमीटर और वजन 70 किलोग्राम है। बेस H2 मॉडल में 31 डिग्री ऑफ फ्रीडम (Degrees of Freedom) हैं। यानी की यह संख्या बताती है कि रोबोट के अलग-अलग हिस्से कितनी स्वतंत्रता के साथ घूम सकते हैं या मूव कर सकते हैं।
  • सामने आए वीडियो में रोबोट के शक्तिशाली जॉइंट टॉर्क यानी जोड़ों में पैदा होने वाले घुमावदार बल को भी दिखाया गया है। इसी ताकत की मदद से यह मार्शल आर्ट के मूव्स करता, ऊंची छलांग लगाता और कार के दरवाजे पर जोरदार प्रहार करता दिखाई देता है।
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन
H2-X कुंग फू लीजेंड गार्जियन – फोटो : @UnitreeRobotics

कुंग फू से लेकर 4 मीटर की छलांग तक, वीडियो में दिखा दम

  • H2-X के वीडियो में रोबोट को कई ऐसे स्टंट करते दिखाया गया है, जो किसी एक्शन फिल्म के दृश्य जैसे लगते हैं। इस वीडियो में रोबोट मार्शल आर्ट और कुंग फू करते हुए दिखाता है। कार की छत पर छलांग लगाता है और कार के दरवाजे पर लात और घूंसे मारता है, जिससे दरवाजे का नुकसान होता है। करीब 4 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर नीचे उतरता है।
  • इतना ही नहीं चाकू लेकर उसकी ओर बढ़ रहे घुसपैठिए का सामना करता है। कार के अगले हिस्से को उठाकर उसके नीचे फंसी डमी को बचाने की कोशिश करता है। सामने से आ रही कार के रास्ते से पैदल यात्री की डमी को खींचकर हटाता है।
  • इनके जरिए कंपनी रोबोट की शारीरिक ताकत, फुर्ती और संभावित सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं को दिखाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, ये सभी फिलहाल एक वीडियो क्लिप का हिस्सा हैं। इन्हें वास्तविक आपातकालीन स्थिति में रोबोट के प्रमाणित प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

रोबोट की बैटरी क्षमता भी चर्चा का काफी विषय बना हुआ है। कंपनी के दावे के अनुसार, H2-X एक बार चार्ज होने पर करीब आठ घंटे तक खड़ा रह सकता है। हालांकि इस दौरान यह पूरी तरह एक्टिव रहेगा या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही कंपनी की ओर से रोबोट की कोई विस्तृत स्पेसिफिकेशन सामने आई है।

Source link

Back to top button