Technology, आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की सेल आज से शुरू: किस मॉडल की कीमत कितनी; कहां से खरीद पाएंगे फोन? जानें सबकुछ – Iphone 18 Pro 18 Pro Max Sale Starts In India Model Variants Price Colors Sale Date Details — INA

भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। नया आईफोन खरीदने के लिए देश के कई शहरों में एपल स्टोर के बाहर लोगों की भीड़ दिखी। गुरुवार की रात से ही लोग फोन खरीदने के लिए स्टोर पर इंतजार करते दिखे। आइए आनफोन 18 प्रो की सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितनी है आईफोन 18 प्रो की कीमत?

आईफोन 18 प्रो के बेस मॉडल में 256जीबी स्टोरेज मिलता है और इसकी कीमत 1,64,900 रुपये है। इसके ऊपर 512जीबी मॉडल 1,89,900 रुपये, 1टीबी मॉडल 2,39,900 रुपये और 2टीबी वेरिएंट 3,14,900 रुपये में उपलब्ध है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स कितना महंगा?

आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसमें 256जीबी स्टोरेज मिलता है। 512जीबी मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और 2टीबी मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है।

यानी समान 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आईफोन 18 प्रो मैक्स, आईफोन 18 प्रो से 15,000 रुपये महंगा है। वहीं दोनों सीरीज में 2टीबी मॉडल की कीमत 3 लाख रुपये से भी ऊपर जाती है।

मॉडल256जीबी512जीबी1टीबी2टीबी
आईफोन 18 प्रो₹1,64,900₹1,89,900₹2,39,900₹3,14,900
आईफोन 18 प्रो मैक्स₹1,79,900₹2,04,900₹2,54,900₹3,29,900

किन रंगों में मिलेंगे फोन?

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स दोनों को एक जैसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है। इनमें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी शामिल हैं। दोनों मॉडल एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट के साथ आते हैं।

कहां से खरीद पाएंगे फोन?

एपल ने भारत में दोनों मॉडल को 18 सितंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कर दिया है। एपल की वेबसाइट पर चुनिंदा आईफोन मॉडल पर एलिजिबल कार्ड के साथ इंस्टेंट कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है। बता दें कि भारत में एपल ने पांच ऑफलाइन रिटेल स्टोर खोले हैं जो दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पुने और बंगलूरू में है।

आईफोन 18 प्रो सीरीज में क्या खास है?

इस बार एपल ने कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास जोर दिया है। दोनों फोन में ए20 प्रो चिप और नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चेंबर दिया गया है। मेन कैमरे में 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ वेरिएबल अपर्चर फीचर मिलता है, जिससे फोटोग्राफी में डेप्थ ऑफ फील्ड और लो-लाइट पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है। प्रो मैक्स मॉडल 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है। दोनों में आईओएस 27 और नई सिरी एआई जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

Source link

Back to top button