Technology, एपल के फोल्डेबल सेगमेंट में आते ही तेजी से बढ़ेगी बिक्री: रिपोर्ट में खुलासा, क्या बढ़ेगी सैमसंग की टेंशन? – Apple’s Foldable Iphone Set Transform Market, Global Shipments May Jump 37% 2027 — INA

Tue, 08 Sep 2026 10:58 AM IST

सार

फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एपल की एंट्री को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट ने इस सेगमेंट के भविष्य को लेकर बड़ा अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की शिपमेंट 37 फीसदी तक बढ़ सकती है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं क्या एपल की एंट्री से फोल्डेबल फोन बाजार में बड़ा बदलाव आएगा? क्या 2027 में इस सेगमेंट की ग्रोथ नई ऊंचाई पर पहुंचेगी? आइए, इस रिपोर्ट के इन अनुमानों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple’s Foldable iPhone Set Transform Market, Global Shipments May Jump 37% 2027
काउंटरपॉइंट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – फोटो : एआई जनरेटेड

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2027 में ग्लोबल फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की जोरदार बढ़त देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में इस ग्रोथ की दो सबसे मुख्य वजहें बताई गई हैं, पहला, प्रीमियम सेगमेंट में एपल की धमाकेदार एंट्री और दूसरा, सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के चौड़ी स्क्रीन वाले बुक-टाइप फोल्डेबल डिवाइसेज की बढ़ती मांग। आइए जानते हैं काउंटरपॉइंट रिसर्च की इस रिपोर्ट से जुड़ी हर अहम डिटेल के बारे में…

आठ साल में दस करोड़ का आंकड़ा

  • काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में पहला व्यावसायिक रूप से उपलब्ध फोल्डेबल स्मार्टफोन 2019 में आया था। अब इस कैटेगरी को करीब आठ साल पूरे हो चुके हैं। रिपोर्ट की माने तो, 2026 के अंत तक दुनियाभर में फोल्डेबल स्मार्टफोन की संचयी शिपमेंट दस करोड़ यूनिट के आंकड़े को पार कर सकती है।
  • 2027 में फोल्डेबल स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। यह 2022 के बाद इस सेगमेंट की सबसे तेज सालाना वृद्धि हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड8 सीरीज, एपल का फोल्डेबल आईफोन और हुआवेई के नए बुक-टाइप डिवाइस इस ग्रोथ को . बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अभी कितने प्रतिशत है बाजार?

  • तेजी से बढ़ने की उम्मीद के बावजूद फोल्डेबल स्मार्टफोन अभी भी कुल ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार का बहुत छोटा हिस्सा हैं। काउंटरप्वाइंट के अनुसार, फोल्डेबल फोन की हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत है।
  • यानी इस कैटेगरी के लिए . बढ़ने की काफी गुंजाइश मौजूद है। फिहलाल सैमसंग और हुआवेई जैसे ब्रांड लगातार नए डिजाइन और फॉर्म फैक्टर पेश कर रहे हैं, जबकि एपल की एंट्री प्रीमियम ग्राहकों के बीच फोल्डेबल फोन की मांग को और बढ़ा सकती है।

एपल की एंट्री से मचेगी हलचल

  • एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन की एंट्री इस बाजार के लिए बड़ा बदलाव मानी जा रही है। काउंटरप्वाइंट के अनुमान के मुताबिक, एपल 2026 में 60 लाख तक फोल्डेबल आईफोन की शिपमेंट कर सकता है।
  • इतनी कम अवधि में भी एपल के वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का अनुमान है। इससे कंपनी सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। रिपोर्ट में सैमसंग की हिस्सेदारी करीब 38 प्रतिशत और हुआवेई की करीब 22 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

शुरुआत में सप्लाई बन सकती है चुनौती

  • हालांकि रिपोर्ट में कुछ चुनौतियों का भी जिक्र किया है। एपल के फोल्डेबल आईफोन की शुरुआती बिक्री मांग से ज्यादा सप्लाई की समस्या से प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह शुरुआती चरण में सीमित उत्पादन क्षमता बताई गई है।
  • काउंटरप्वाइंट के अनुसार, शुरुआत में उत्पादन सीमित रहने की उम्मीद है, इसलिए फोन की बिक्री और डिलीवरी तुरंत बड़े स्तर पर नहीं पहुंच पाएगी। उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में फोल्डेबल आईफोन की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

2027 में एपल की हिस्सेदारी 40% तक पहुंचने का अनुमान

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2027 में एपल की फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट दोगुने से भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। यानी एपल के लिए पहला साल ही इस सेगमेंट में काफी मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी की एंट्री से खासतौर पर प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग और अन्य कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है।

अगली 10 करोड़ यूनिट भी जल्द पूरी हो सकती हैं

  • रिपोर्ट का अनुमान है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली दस करोड़ यूनिट की संचयी शिपमेंट का आंकड़ा भी करीब तीन साल के भीतर हासिल किया जा सकता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले वर्षों में इस कैटेगरी की रफ्तार कितनी तेज हो सकती है।
  • रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक के मुताबिक, एपल की एंट्री से प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हालांकि, फोल्डेबल फोन अभी भी कुल स्मार्टफोन बाजार का बहुत छोटा हिस्सा हैं, इसलिए मौजूदा स्तर से काफी . बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है।

कीमत अभी भी सबसे बड़ी चुनौती

हालांकि फोल्डेबल स्मार्टफोन के सामने उसकी कीमत अभी भी सबसे बड़ी चुनौतियों में से है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल फोन की कीमत सामान्य स्मार्टफोन की तुलना में करीब तीन गुना तक अधिक हो सकती है। यही वजह है कि इस तकनीक के बड़े पैमाने पर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने में अभी कुछ साल और लग सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे ज्यादा कंपनियां इस बाजार में उतरेंगी, नए डिजाइन आएंगे और उत्पादन बढ़ेगा, वैसे-वैसे इस सेगमेंट के विस्तार की संभावना भी बढ़ सकती है।

क्या बदलेगा फोल्डेबल फोन का बाजार?

कुल मिलाकर रिपोर्ट में सामने आया कि एपल की एंट्री फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। 2026 में सीमित सप्लाई के बावजूद एपल के मजबूत प्रदर्शन का अनुमान है, जबकि 2027 में पूरे साल की बिक्री और नए फोल्डेबल मॉडल इस बाजार की ग्रोथ को और तेज कर सकते हैं। काउंटरप्वाइंट ने 2027 में वैश्विक फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 37 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया है।

Source link

Back to top button