Technology, कभी ओबामा, तो कभी ट्रंप: AI समिट में चेहरे बदलने वाले इस रोबोट ने सबको किया हैरान, जानें कैसे बदलता है हुलिया — INA

: इस बार चर्चा का विषय एक ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट बना है, जो पलक झपकते ही बड़े-बड़े दिग्गजो का चेहरा डिस्प्ले कर लेता है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट में दुनिया भर से आए तकनीकी विशेषज्ञों के सामने जब इस स्विस रोबोट का लाइव डेमो दिया गया, तो इसने पल भर में अपने चेहरे के हाव-भाव और रूप को बदल लिया।


  • ट्रंप और ओबामा के चेहरे किए डिस्प्ले: इस प्रदर्शनी में रोबोट ने कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो कभी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के चेहरों को अपने चेहरे पर हूबहू डिस्प्ले करके दिखाया।

  • बिजनेस दिग्गजों का भी रूप: यह रोबोट सिर्फ राजनेताओं ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े कॉरपोरेट लीडर्स और बिजनेस एग्जीक्यूटिव्स के चेहरों को भी अपने ऊपर आसानी से प्रदर्शित करने में सक्षम है। इसकी वास्तविक जैसी अभिव्यक्ति और चेहरे बदलने की क्षमता ने वहां मौजूद लोगों को आकर्षित किया।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

इस ह्यूमनाॅइड रोबोट को इस तरह बनाया गया है कि वह एआई की मदद से अलग-अलग चेहरों को अपने चेहरे पर दिखा सकता है। इसका उद्देश्य केवल चेहरे बदलना नहीं, बल्कि इंसानों और मशीनों के बीच बातचीत और नैचुरल और आसान बनाना है।

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

डेवलपर्स का क्या कहना है?

रोबोट के डेवलपर्स (रॉबिन क्रैम्ब्रोकर्स RB लैब्स के को-फाउंडर) के अनुसार, इस तकनीक का मकसद यह दिखाना है कि भविष्य में एआई और ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों के साथ अधिक प्राकृतिक तरीके से बात-चीत कर सकेंगे। चेहरे के भाव और पहचान जैसी क्षमताएं मानव-मशीन इंटरैक्शन को बेहतर बनाने में रोल निभा सकती हैं।

क्यों खास है यह प्रदर्शन?

AI for Good Global Summit में इस रोबोट का प्रदर्शन केवल तकनीकी क्षमता दिखाने के लिए नहीं था, बल्कि यह बताने के लिए भी था कि AI आने वाले समय में रोबोट्स को इंसानों जैसा संवाद करने के और करीब ले जा सकता है।

Source link

Back to top button