Technology, सैमसंग: गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा का नया लुक देख भड़के यूजर्स, लोग बोले- आईफोन 17 प्रो मैक्स की कॉपी है फोन – Samsung Galaxy S27 Ultra Design Iphone 17 Pro Max Copy Camera Leaks — INA

सार

सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S27 Ultra) का नया डिजाइन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसका डिजाइन सामने आते ही इसकी तुलना आईफोन 17 प्रो मैक्स से होने लगी है।

Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर सामने आए नए लीक ने स्मार्टफोन बाजार में हलचल बढ़ा दी है। फोन के रेंडर्स और केस डमी से इसका नया डिजाइन काफी हद तक सामने आ गया है। हालांकि, यह बदलाव हर किसी को पसंद नहीं आ रहा।

कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव

शुरुआत एक लीक हुए स्केच से हुई, जिसमें फोन के ऊपरी हिस्से पर बड़ा कैमरा प्लेटफॉर्म दिखाई दिया। इसमें दो गोल कैमरा रिंग और उनके पास एक लंबा, पिल के आकार का कटआउट नजर आया। इसके बाद इसी डिजाइन के आधार पर कई रेंडर इंटरनेट पर सामने आने लगे। पहले इन तस्वीरों को लेकर संदेह था, लेकिन Galaxy S27 Ultra के केस डमी और कवर सामने आते ही इस डिजाइन के फाइनल होने की संभावना बढ़ गई है।

क्या सैमसंग ने कर दी iPhone 17 Pro Max की नकल?

नए डिजाइन को देखकर कई लोग इसकी तुलना iPhone 17 Pro Max से क रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे Honor 600 Pro के डिजाइन से भी मिलता-जुलता बताया गया है। खासतौर पर फोन के पीछे दिया गया बड़ा कैमरा प्लेटफॉर्म की तुलना आईफोन 17 प्रो मैक्स के आइलैंड कैमरा डिजाइन से की जा रही है।

आलोचकों का कहना है कि सैमसंग ने आईफोन के कैमरा वाले डिजाइन की लोकप्रियता को देखते हुए Galaxy S27 Ultra में भी कुछ ऐसा ही करने का प्लान बनाया है। हालांकि, यह अभी भी लीक और रेंडर्स पर आधारित जानकारी है, इसलिए फाइनल डिजाइन में बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्मार्टफोन के डिजाइन पर बड़ा सवाल

Galaxy S Ultra सीरीज के डिजाइन में लंबे समय से बड़े बदलाव का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में नया डिजाइन कुछ लोगों को आधुनिक जरूर लग सकता है, लेकिन आलोचना करने वालों का मानना है कि इससे अलग पहचान बनाने का मौका गंवा दिया गया है।

आज ज्यादातर प्रीमियम स्मार्टफोन . और पीछे से एक जैसे दिखने लगे हैं। अगर Galaxy S27 Ultra भी इसी डिजाइन ट्रेंड का हिस्सा बनता है, तो सैमसंग के लिए अपनी अलग पहचान बनाए रखना चुनौती हो सकता है।

अगले साल लॉन्च होगा नया गैलेक्सी एस सीरीज

Galaxy S27 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1,499 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स और सैमसंग के फैन्स को उम्मीद है कि कंपनी इस बार कुछ नया लेकर आए। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज को फरवरी 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Source link

Back to top button