Nation- क्लासरूम में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में टीचर, CCTV में रिकॉर्ड हुई करतूत… अब पहुंचे सलाखों के पीछे- #NA

क्लासरूम में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में टीचर, CCTV में रिकॉर्ड हुई करतूत... अब पहुंचे सलाखों के पीछे

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी टीचर

मध्य प्रदेश के मुरैना में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है. मामला गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का बताया जा रहा है. आरोप शिक्षक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है. वहीं टीचर की हरकतों को लेकर अन्य छात्रों ने कॉलेज की प्राचार्य से शिकायत की थी.

मरैना के एक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम अमित शर्मा बताया जा रहा है. वीडियो में शिक्षक एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है. वहीं शिक्षक और छात्रा की रासलीला का वीडियो कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. आरोपी शिक्षक अमित शर्मा गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है. पहले कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने प्राचार्य भारती शुक्ला से शिकायत की थी.

आपत्तिजनक हालत का वीडियो वायरल

आरोप है कालेज प्रबंधन ने आपत्तिजनक वीडियो को सीसीटीवी कैमरे से डिलीट करने एवं DVR को हटाने की कोशिश की. मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ल्स कॉलेज का मामला है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी हैं. वहीं आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज का बताया जा रहा है. वीडियो में छात्रा के साथ एक शिक्षक अश्लील हरकतें करता दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले में स्कूल का प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है.

क्लासरूम में छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में टीचर, CCTV में रिकॉर्ड हुई करतूत… अब पहुंचे सलाखों के पीछे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button